Let’s travel together.
nagar parisad bareli

सड़क निर्माण को लेकर कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन

0 252

भैंस के आगे बीन बजाकर जमकर की नारेवाजी

रायसेन। जब शासन प्रशासन में बैठे लोग मनमानी करने लगे तब विपक्ष को उनकी नीतियों का विरोध करना चाहिए ऐसे ही एक मामले में मध्य प्रदेश के रायसेन जिला मुख्यालय पर आज युवक कांग्रेस द्वारा अनोखा प्रदर्शन किया गया। जिला मुख्यालय पर 42 करोड़ की लागत से बनने वाली फोरलेन सड़क निर्माण कार्य को लेकर जिला प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं। यहां सड़क बनाने वाले ठेकेदार कंपनी मनमाने तरीके से गुणवत्ता ही कार्य कर सड़क बना रही है

जिससे सड़क बनते ही जगह-जगह उसमें गड्ढे और क्रेक हो गए हैं । आलम यह हैं कि कलेक्टर बंगले के सामने ही नई सड़क में गड्ढे हो गए। लेकिन PWD सहित जिला प्रशासन को यह लापरवाही दिखाई नही दे रही है। इस कारण आज कोंग्रेसियों ने भैंस के आगे बीन बजाकर जमकर नारे बाजी की ओर मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा गया। ज्ञापन में इस मुद्दे को उठाते हुए 7 दिन में कार्यवाई की बात कही गई हैं। वही ठेकेदार ओर pwd का रवैया नही बदला तो आगे उग्र जन आंदोलन की चेतावनी दी गई हैं।

विकास शर्मा, अध्यक्ष जिला युवक कांग्रेस एवं मनोज अग्रवाल, ब्लाक अध्यक्ष कांग्रेस रायसेन का कहना है कि
रायसेन जिला मुख्यालय पर दो सड़क ठेकेदार कंपनी को 42 करोड़ की लागत से फोरलेन सड़क के निर्माण का कार्य दिया गया है दोनों ही कंपनियां पूरे काम में लापरवाही बरत रही है । वही नगर पालिका के जिम्मेदार भी इस समस्या को बढ़ाने में लगे हुए हैं , ठेकेदार का कहना है कि नगर पालिका ने पाइप लाइन शिफ्टिंग और बिजली पोल शिफ्टिंग का कार्य ठीक ढंग से नहीं किया है इस कारण उन्हें सड़क बनाने में परेशानी हो रही है । जबकि आम लोग सड़क ठेकेदार पर गुणवत्ता ही सड़क बनाने का आरोप लगा रहे हैं। इस पूरे मामले में जिला प्रशासन की मुखिया रायसेन कलेक्टर अरविंद दुबे भी सवालों के घेरे में हैं। नगर पालिका और पीडब्ल्यूडी विभाग दोनों के मुखिया रायसेन कलेक्टर हैं बावजूद इसके दोनों विभागो में सामंजस नहीं बैठ पा रहा है,जिसका खामियाजा शहर के लोगों को भुगतना पड़ रहा है जगह-जगह खुदी हुई सड़क से उड़ती धूल और पाइपलाइन नहीं होने के कारण नगर में पानी की समस्या बन गई हैं।

इस समस्या को देखते हुए आज कांग्रेस ने भैंस के आगे बीन बजाते हुए जुलूस निकाला और जमकर नारेबाजी कर जिला प्रशासन को कोसा। साथ ही उन मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देकर उक्त मामले में कड़ी कार्यवाही की चेतावनी भी दी हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811