Let’s travel together.

इंकलाबी युवाओं ने ग्रामीणों को लेकर किया प्रदर्शन

0 607

भगत सिंह लोधी की रिपोर्ट

दमोह जिले की बटियागढ़ तहसील की ग्राम पंचायत पथरिया के सौरई गांव का रोड बनवाने के लिए बटियागढ़ में गांव के लोगों ने तहसीलदार जानकी ऊयूके के माध्यम से सीएम शिवराज सिंह चौहान, वन मंत्री विजय शाह, PWD मंत्री गोपाल भार्गव के नाम ज्ञापन सौंपा।

रज्जू यादव ने बताया कि दमोह जिले की बटियागढ़ तहसील में छोटी पथरिया ग्राम पंचायत है, जिसमें पांच गांव सौरई ,झल्ला, मुठिया हरदूटोला और इमलिया सम्मिलित हैं। मेरे गांव में किसी व्यक्ति या सरकारी ऑफिसर को जाना पड़े तो पंचायत मुख्यालय से 40-45 किलोमीटर दूर से जाना पड़ता है। लेकिन यादि सीधी रस्ता होकर जाये तो करीब 7 या 8 किलोमीटर पड़ता है। हमारे गांव मे 8 वीं तक स्कूल है लेकिन पंचायत मुख्यालय तक जाने के लिए ना पक्की सड़क है ना ही कच्ची सड़क नही है।

युवा नेता सूर्यप्रभात सिंह ने बताया कि हमने कुछ दिनों पहले इस गांव का वीडियो देखा था, जिसमें छोटी छोटी बच्चियां बोल रही हैं कि हमें पढ़ना है मगर सड़क न होने के कारण 8 वीं तक नहीं पढ़ पाते है। तभी से मैं बेचैन था इसलिए आज गांव वालों के साथ सीएम शिवराज सिंह चौहान, PWD मंत्री गोपाल भार्गव और वन मंत्री विजय शाह के नाम तहसीलदार मैडम के माध्यम से ज्ञापन सौंपा है।

सौरई गांव के देवेंद्र राजा परमार ने बताया कि हमारे गांव की इतनी हालात खराब है कि हमारे गांव में ना कोई अपनी बेटी देता है और न हमारे गांव की बेटी लेता है। हम लोग बड़ी जद्दोजहद करके अपना जीवन यापन कर रहे हैं। हमारे पांचों गांव की करीब 900 वोट होगी। गांव के लोगो ने 2018 विधानसभा चुनाव का बहिष्कार भी किया था। लेकिन अधिकारियों और नेताओं के वादे करने पर सभी गांव वालो ने वोट डाली दी थी।
ग्रामीणों के साथ कवि चन्द्रभान सिंह लोधी, भगत सिंह लोधी, गढोला सूर्य प्रभात सिंह लोधी, प्रीतम सिंह, रज्जू यादव, शुखसाब परमार, देवेंद्र सिंह परमार, सुम्मेर सिंह, साहब सिंह एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

केंद्रीय मंत्री  शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी(दिशा समिति )की  बैठक आयोजित     |     आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित साँची उपडाकघर का वर्चुअल किया गया लोकार्पण     |     सावन के अंतिम को गूंजा हर-हर महादेव, 160 कांवड़ियों ने शिवाजी पर चढ़ाया नर्मदा जल     |     तीन दिन की झमाझम बारिश से नदी-नाले उफान पर, दर्जनों गांवों का संपर्क प्रभावित     |     एमपी टुडे की खबर का असर ::हाइवे पर गड्ढों से हादसों के बाद जागा एमपी आरडीसी; हाईवे-18 पर शुरू हुआ गड्ढे भरने का काम     |     लावारिश नवजात शिशु को पुलिस की तत्परता से मिला जीवनदान     |     हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा धरसींवा, हजारों कावड़ यात्रियों ने किया मुक्तेश्वर धाम में जलाभिषेक     |     शारडा एनर्जी एंड पावर लिमिटेड, सिलतरा में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित     |     मुआवजे की राशि पर फोटो खिंचाकर वाहवाही नहीं, परिवार के साथ खड़े होने की हे जरूरत      |     वेयरहाउस के बाहर ट्रैक्टर-ट्रॉली से मूंग चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811