Let’s travel together.

फेसबुक पर युवक ने लिखी आत्महत्या की बात तो पुलिस हुई सक्रीय, युवक को समझाया

0 107

–खेत की कटाई न होने और आर्थिक तंगी के कारण लिखा था फेसबुक पर

-पुलिस को खेत मे बने मकान पर मिला युवक

–नशे में फेस बुक पर लिखा,मांगी माफी

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
सांची ब्लॉक के  गांव गीदगढ़ निवासी विनोद धाकड़ ने रविवार को फेसबुक पर लिख कर भेजा था कि मैं रविवार शाम 6 बजे अपने खेत पर आत्मदाह करूंगा । फेसबुक पर विनोद धाकड़ ने लिखा की आत्मदहा का लाइव प्रसारण फेसबुक पर चलेगा। जैसे ही फेसबुक पर मैसेज देखा तो प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया ।दीवानगंज चौकी प्रभारी बीरबल सिंह अपने स्टाफ के साथ गीदगढ़ गांव में स्थित विनोद धाकड़ के खेत पर पहुंचे।

वहां आसपास घूमने के बाद विनोद धाकड़ नहीं मिला तो पुलिस ने आसपास खेत में काम कर रहे व्यक्तियों से जानकारी जुटाई मगर विनोद का किसी ने कुछ नहीं बताया बस विनोद की गाड़ी उसकी जमीन के पास खड़ी थी पुलिस नेउसके खेत में बने मकान के अंदर जाकर देखा तो विनोद धाकड़ अंदर बेठा था पुलिस ने उससे पूछा कि तुमने फेसबुक पर ऐसा क्यों डाला था तो वह कहने लगा कि मेरी समस्या हल नहीं हो रही है गीदगढ़ गांव में ज्यादातर किसानों के पास सरकारी जमीन है उसका पट्टा अभी तक किसी को नहीं मिला है जब प्राकृतिक से नुकसान होता है तो हम सबको उसका मुआवजा नहीं मिलता है चाहता हूं कि सब किसानों को जमीन के पट्टे मिले इसके बाद पुलिस उसको समझा कर अपने साथ दीवानगंज चौकी पर लेकर आए उसके तुरंत बाद दीवानगंज चौकी पर सांची नायब तहसीलदार दिलीप द्विवेदी और सलामतपुर थाना प्रभारी देवेंद्र पाल दीवानगंज चौकी पर पहुंचे सांची नायब तहसीलदार दिलीप द्विवेदी विनोद धाकड़ को समझा-बुझाकर पूछा कि क्या कारण है कि तुमने फेसबुक पर ऐसा लिख कर भेजा तो विनोद धाकड़ ने कहा कि मेरी 2 एकड़ जमीन गीदगढ़ गांव में स्थित है उसको कटवाने के लिए मैं 2 दिन से चक्कर लगा रहा हूं कोई मेरी फसल काटने को तैयार नहीं है मेरी एक बच्ची की तबीयत खराब है उसको पीलिया हो गया है जबकि दूसरा बच्चा भोपाल के शिव नगर स्कूल में पढ़ता है उसकी फीस मुझे 40 हजार रूपए जमा करना है अगर फीस जमा नहीं की तो बच्चों को आठवीं क्लास में पेपर नहीं देने देंगे मैं बहुत परेशान हूं मेरी समस्या

हल नहीं हो रही है इसलिए मैंने दारू के नशे में फेसबुक पर मैसेज भेज दिया मैं इसके लिए क्षमा चाहता हूं नायब तहसीलदार दिलीप द्विवेदी ने समझाया कि तुम्हारी फसल नहीं कट रही है इसके लिए तुम आत्मदाह करने को तैयार हो गए ऐसे कई लोग हैं जो इससे बड़ी बड़ी समस्या होने पर भी ऐसा कदम नहीं उठाते हैं अपने बच्चों पर ध्यान देना चाहिए बच्चे तुम्हारा घर इंतजार कर रहे होंगे और तुम हो कि आत्मदाह करने को तैयार हो गए तहसीलदार और पुलिस ने समझा-बुझाकर उसको शांत किया और कहा की आगे ऐसा कदम ना उठाना इसके बाद विनोद धाकड़ ने क्षमा मांगी कहा कि अब ऐसी गलती कभी नहीं करूंगा

Leave A Reply

Your email address will not be published.

उप मुख्यमंत्री ने की रीवा विधानसभा में जल जीवन मिशन कार्यों की समीक्षा     |     व्यवहार न्यायालय सेमरिया की आवश्यकता और अधिकार है – उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल      |     खेत बचाओ अभियान एवं पराली प्रबंधन को लेकर कृषि विभाग ने शुरू किया जागरूकता कार्यक्रम     |     गैरतगंज में चोरों का आतंक: एक ही रात में चार मकानों के टूटे ताले बाइक भी चोरी; सुधा सागर नगर को बनाया निशाना     |     यशपाल सिंह स्वर्णकार बने गैरतगंज जनपद पंचायत के नए सीईओ     |     ग्राम वन समिति की बैठक आयोजित, चबूतरा और तालाब निर्माण सहित विकास कार्यों पर हुई चर्चा     |     गीदगढ़ में भैरव बाबा मंदिर की दीवार पर दिख रही ज्योति जैसी रहस्यमयी रोशनी, नवरात्र से लगातार दिखाई देने का दावा     |     सात साल में भी तैयार नहीं हुआ दीवानगंज रेलवे स्टेशन का फुट ओवरब्रिज, पटरियां पार करना मजबूरी     |     तीर्थ क्षेत्र माँ विंध्यवासिनी दरबार, सिरवारा नो दिवसीय श्रीदेवी भागवत महापुराण का समापन      |      स्व. श्री जितेन्द्र राठी (पप्पू भैया) की पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर का आयोजन 24 अक्टूबर को     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811