Let’s travel together.

मनीष कश्यप से पूछताछ जारी, मोबाइल की हो रही खोज

117

तमिलनाडु में बिहारी श्रमिकों पर हमले का झूठा वीडियो शेयर करने के मामले में गिरफ्तार किए गए यूट्यूबर मनीष कश्यप से आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) लगातार पूछताछ कर रही है। चार दिनों की रिमांड के दूसरे दिन शनिवार को भी मनीष से पूछताछ की गई। ईओयू मनीष कश्यप के मोबाइल की तलाश में है, मगर अभी तक उसे सफलता नहीं मिली है।

ईओयू सूत्रों के अनुसार, मनीष का मोबाइल पूरे प्रकरण की जांच में बड़ा साक्ष्य साबित हो सकता है। उसमें न केवल वीडियो बनाने के डिजिटल साक्ष्य मिल सकते हैं, बल्कि उसके वाट्सएप चैट भी मिल सकता है। इसके अलावा उसने तमिलनाडु विवाद के दौरान किन-किन नंबरों पर बात की, इसके साक्ष्य भी मिल सकते हैं।

बेतिया में आत्मसमर्पण के समय भी उसके पास मोबाइल या कोई अन्य इलेक्ट्रानिक उपकरण नहीं था। ईओयू की टीम पूछताछ के दौरान मनीष से लगातार उसके मोबाइल के बारे में पूछ रही है। सूत्रों की मानें तो मनीष ने पहले यह बताया कि उसका मोबाइल नोएडा के फ्लैट पर है। ईओयू की एक टीम ने नोएडा जाकर उसके फ्लैट की तलाशी भी ली मगर मोबाइल नहीं मिला। इस बीच वह मोबाइल के बारे में जानकारी देने में लगातार आनाकानी कर रहा है।

सोमवार की शाम तक है रिमांड

आर्थिक अपराध इकाई को मनीष कश्यप की चार दिनों की रिमांड मिली है। मनीष से सोमवार की शाम तक ईओयू की टीम पूछताछ करेगी। इसके बाद उसे वापस न्यायिक हिरासत में भेज दिया जाएगा। इसके अलावा तमिलनाडु पुलिस भी मनीष से पूछताछ करने की तैयारी में है। इसके लिए उसने कोर्ट में ट्रांजिट रिमांड लेने की अर्जी भी दी है। सूत्रों के अनुसार, सोमवार या मंगलवार को मनीष के ट्रांजिट रिमांड पर फैसला हो सकता है।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

इस वर्ष भी निकली चुनरी यात्रा पुष्प वर्षा कर किया स्वागत      |     खबर का असर :: कृष्णा रेसिडेंसी फेज-3 के संचालक को नोटिस जारी     |     शिकायत के बाद एक्शन में नगर पालिका, भवन मालिक को 3 दिन का अल्टीमेटम     |     नकली ट्रेडमार्क का उपयोग कर बेसन एवं आटा पैकेजिंग करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार     |     मां जगदंबे की मनमोहक प्रतिमाओं के दर्शन को उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़     |     23 साल बाद अंबाड़ी में लौटी रामलीला की परंपरा, श्रीराम जन्मोत्सव के मंचन से गूंजा पंडाल     |     नवरात्र के चलते खंडेरा वाली माता रानी के दरबार में लग रहा मेला दूर-दूर से आ रहे भक्त     |     भोपाल पहुंचकर आचार्य संघ से लिया आशीर्वाद      |     जिला अस्पताल की बदहाल व्यवस्थाओं पर फूटा नगरवासियों का आक्रोश, कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन     |     वेस्ट टू वंडर गतिविधि से एनसीसी केडेट्स ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811