Let’s travel together.

पर्यटन नगरी ओरछा पहुंचे आठ देशों के राजदूत तथा उच्चायुक्त

0 153

महमानों ने ओरछा स्थित ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण कर स्थलों की सराहना की

मप्र के निवाड़ी जिले की पर्यटन नगरी ओरछा में आज एक दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम के तहत आठ देशों के राजदूत और उच्चायुक्त सा पत्नी ओरछा पहुँचे। इस दौरान ओरछा स्थित अमर महल होटल में पहुंचे वियतनाम, लाओस, फिनलैंड, कोरिया, अर्जेंटीना, थाईलैंड के राजदूत तथा ब्रुनेई एवं मलेशिया के उच्चायुक्तों का कलेक्टर श्री नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने अधिकारियों के साथ पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।


भ्रमण के दौरान राजदूतों तथा उच्चायुक्तों ने सा पत्नि ओरछा स्थित जहाँगीर महल, राजा महल, चतुर्भुज मंदिर, लक्ष्मी नारायण मंदिर, छतरी सहित ऐतिहासिक स्थलों को जाकर देखा, साथ ही इन स्थलों के इतिहास को जाना, स्थलों के बार में जानकर काफी सराहना की। ऐतिहासिक नगरी ओरछा के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी पर्यटन विभाग के द्वारा उपलब्ध कराई गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जब कुंवरगढ़ में कोचिया के घर पहुंचे विधायक     |     सड़क किनारे 3 से 4 फीट गहरी खाई खोदकर छोड़ी, वाहन चालकों पर मंडरा रहा हादसे का खतरा     |     हाईवे से रेलवे स्टेशन तक दूरी बताने वाले संकेतकों में बड़ी गड़बड़ी, यात्री हो रहे परेशान     |     कलेक्टर रोहित सिसोनिया के आदेश पर कुपोषित बच्चों की स्वास्थ्य जांच, दो बच्चे एनआरसी में भर्ती     |     बालमपुर घाटी में कार डिवाइडर से टकराई, 5 किमी लंबा जाम लगा     |     बाल विवाह मुक्त भारत के संकल्प के साथ रायसेन में निकली भव्य ई-रिक्शा जागरूकता रैली     |     जिला स्तरीय फ्लोरोसिस स्वास्थ्य परीक्षण शिविर      |     भारतीय ज्ञान परंपरा की थीम पर जिला स्तरीय युवा महोत्सव की रूपांकन प्रतियोगिताएं संपन्न     |     समवशरण विधान विद्योदय तीर्थ 27 नवंबर से 6 दिसंबर को आयोजित     |     सागर में मनाया गया 55वां आचार्य पदारोहण दिवस     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811