Let’s travel together.

स्वास्थ्य सेवाओं में काम के लिए विभाग की ऑन लाइन निविदा हुई जारी

0 187

 

पूर्व में कर्मचारियों की शिकायत के कारण चर्चा में रही फर्म ने भी किया आवेदन

अनुबंध शर्तो के उल्लंघन पर जिला अस्पताल नर्मदापुरम ने भी समय से पहले कर दिया था संविदा अनुबंध निरस्त

रिपोर्ट धीरज जॉनसन,दमोह

दमोह-मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय दमोह द्वारा जिले के विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं में कार्य करने हेतु मानव संसाधन (आउट सोर्स) उपलब्ध कराए जाने हेतु विगत दिनों एक ऑनलाइन निविदा जारी की गई थी जिसमें प्रदेश स्तर की विभिन्न एजेंसी ने टेंडर प्रक्रिया में भाग लिया,

एक जानकारी के अनुसार पूर्व से ही कार्य कर रही कामथेन सिक्योरिटी सर्विस भी दौड़ में शामिल है जो कर्मचारियों के समय पर भुगतान न करने के कारण चर्चा में भी रही थी, जानकारी के अनुसार जिला अस्पताल, नर्मदापुरम द्वारा अनुबंध की शर्तों का उल्लंघन और सेवा में कमी के कारण समय से पहले ही इस फर्म का संविदा अनुबंध समाप्त कर दिया गया था। निविदा फार्म की शर्त क्रमांक 08 में स्पष्ट उल्लेख है कि संस्था प्रदेश एवं प्रदेश के बाहर कहीं भी ब्लैक लिस्टेड/प्रतिबंधित ना हो, ऑन लाइन आवेदन में एक शपथ पत्र प्रस्तुत किया गया है जिसके अनुसार उक्त फार्म प्रदेश के किसी भी जिले में ब्लैकलिस्टेड/ प्रतिबंधित नहीं है।


सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार फर्म को 08 मार्च 2022 को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय नर्मदा पुरम होशंगाबाद द्वारा विभिन्न मामलों में जांच उपरांत अनुबंधित कार्यकाल के भीतर ही अनेक बिंदुओं पर दोषी पाए जाने पर संविदा अनुबंध निरस्त कर दिया गया था, अब फर्म द्वारा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी दमोह को निविदा में संलग्न करके भेजे गए शपथ पत्र पर संदेह व्यक्त किया जा रहा है कि फर्म ने मुख्य जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी नर्मदापुरम की कार्यवाही को सामने नहीं लाया।
विदित है कि पूर्व में दमोह जिले में आउट सोर्स माध्यम से सेवाएं देने वाली उक्त फर्म की शिकायतें एवं कर्मचारियों द्वारा विरोध किया गया जिसके समाचार भी सामने आए थे,इसके बाद भी इस फर्म का मैदान में होना आश्चर्यचकित करता है। अस्पताल के कर्मचारियों ने नाम न प्रकाशित करने की शर्त पर बताया कि भविष्य निधि को लेकर फर्म पर प्रश्न खड़े होते रहे, शिकायते भी हुई, अगर इस फर्म को पुनः ठेका मिलेगा तो परेशानी होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आजादी के 80 साल बाद भी आधा किलोमीटर सड़क को तरस रहा सेमरी टोला, दलदल से होकर स्कूल पहुंच रहे छात्र     |     बारिश के बाद पहाड़ियों पर झरनों का मनमोहक नजारा     |     40 गांवों में गूंजा देशभक्ति का जज्बा, धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस     |     राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के अपमान के विरुद्ध भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर कैंडल मार्च निकाला     |     नल जल योजना से चमकी लोही ग्राम पंचायत     |     दुनिया में देवभूमि कहीं है तो सिर्फ भारत की भूमि है – उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     बम्होरी में रफ्तार का रोमांच! कीचड़ के ट्रैक पर गरजीं बाइक, बगासपुर ने 1-15 में जीता मुकाबला     |      पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही से अवैध कारोबारियों में हडकंप,चार वाहन सहित स्क्रेप क्वाइल जप्त     |     शान से लहराया तिरंगा,विधायक ने किया धरसीवां एवं खरोरा में ध्वजारोहण     |     वीरांगना अवंति बाई जयंती  धूमधाम से मनाई गई     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811