Let’s travel together.

43 साल की उम्र में रोहन बोपन्ना ने रचा इतिहास

110

भारतीय टेनिस स्टार 43 साल के रोहन बोपन्ना एटीपी मास्टर्स 1000 जीतने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी हो गए। बोपन्ना और उनके 35 साल के ऑस्ट्रेलियाई जोड़ीदार मैट एबडेन ने बीएनपी परिबास ओपन का युगल खिताब जीत लिया। बोपन्ना-मैट ने नीदरलैंड के वेटले कूलहोफ और ब्रिटेन के नील कूपस्की को फाइनल में 6-3, 2-6, 10-8 से हराया।

बोपन्ना से पहले कनाडा के डेनियल नेस्टर ने 2015 सिनसिनाटी मास्टर्स में 42 साल की उम्र में खिताब जीता था। अपना 10वां एटीपी मास्टर्स फाइनल खेल रहे बोपन्ना ने कहा कि ये बेहद खास रहा। उन्होंने कहा कि मैं कई वर्षों से हिस्सा ले रहा हूं और अन्य खिलाड़ियों को जीतता हुआ देखता रहा हूं। कई मैच काफी मुश्किल थे। फाइनल में हमारे सामने मजबूत प्रतिद्वंद्वी थे। बोपन्ना ने कहा कि मेरी पिछले सबसे उम्रदराज चैंपियन नेस्टर से बात हुई थी, तो मैंने उन्हें कहा था कि क्षमा करना, मैं आपका रिकॉर्ड तोड़ने जा रहा हूं।

बोपन्ना का यह पांचवां मास्टर्स 1000 युगल खिताब है। पिछल खिताब उन्होंने 2017 में मोंटे कार्लो में जीता था। यह रोहन और एबटेन का साल का तीसरा फाइनल था। इंडो-ऑस्ट्रेलियाई जोड़ी अब तक टूर स्तर पर 24 ट्रॉफियां जीत चुके हैं।

सेमीफाइनल में बोपन्ना-मैट ने सेमीफाइनल में गत चैंपियन जॉन इस्नर और जैक सोक को हराया था। इससे पहले क्वार्टर फाइनल में फेलिक्स आगुर एलिस्मे और डेनिस शापोवोलोव को हराया था। दुनिया में पूर्व नंबर तीन रह चुके बोपन्ना इस जीत के साथ युगल में चार पायदान का सुधार करते हुए 11वें स्थान पर आ गए हैं।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

बेगमगंज की बेटी ने बढ़ाया मान ,सलोनी कटारे को मिली डॉक्टरेट की उपाधि      |     प्रसूता की मौत के बाद हंगामे और तोड़फोड़ का असर, रायसेन जिला अस्पताल के 33 रेजिडेंट डॉक्टरों ने काम बंद किया     |     रीवा सांसद देश और किसानों से माफी मांगे-इरफान जाफरी     |     जिला चिकित्सालय की ला-इलाज बीमारी का उपचार जरुरी है…हरीश मिश्र      |     बम्होरी में दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत, दो लोग घायल     |     गोपाष्टमी उत्सव पर गौशाला में होगा विशेष गौ पूजन कार्यक्रम     |     गैरतगंज पुलिस की मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई, 390 ग्राम गांजा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार     |     रीवा के स्वास्थ्य ढांचे में ऐतिहासिक विस्तार : उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने संजय गांधी और सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में कई आधुनिक सुविधाओं का किया लोकार्पण     |     नर्मदा के पतई घाट पर मिला दांतों जैसी आकृति वाला रहस्यमयी पत्थर, ग्रामीणों में कौतूहल     |     एक बीघा जमीन के विवाद में खूनी संघर्ष, ट्रैक्टर चढ़ाने और मारपीट का आरोप; 40 वर्षीय युवक की मौत, एक घायल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811