Let’s travel together.

धूमधाम से मनाई गई रविदास जयंती सिलवानी विधायक एवं पूर्व लोक निर्माण मंत्री हुए शामिल

0 212

सिलवानी रायसेन से देवेश पाण्डेय

सिलवानी में आज रविदास जयंती के अवसर पर जनपद पंचायत प्रांगण में रविदास जयंती मनाई गई। जिसमें सामाजिक एवं कर्मचारी गण उपस्थित हुए जहां पर सिलवानी विधायक एवं पूर्व लोक निर्माण मंत्री ठाकुर रामपाल सिंह शामिल हुए ।

कार्यक्रम में सर्वप्रथम संत रविदास जी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया एवं उपरांत कन्या पूजन किया गया। इसके उपरांत समाज के प्रतिष्ठित व्यक्तियों का साल श्रीफल के साथ स्वागत किया गया। वही कार्यक्रम में समाज के जिन लोगों ने उत्कृष्ट कार्य किए उनको भी प्रमाण पत्र एवं श्रीफल देकर माननीय विधायक द्वारा सम्मानित किया गया ।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सिलवानी विधायक एवं लोक निर्माण मंत्री ठाकुर रामपाल सिंह ने कहा कि आज हम सभी को संत रविदास जी के बताए हुए मार्ग पर चलना है ।जहां पिछले सरकारों के द्वारा कभी भी रविदास जयंती को इतने विशाल रूप में नहीं मनाया गया। लेकिन हमारे देश के यशस्वी सिलवानी जनपद के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर आज पूरे देश में रविदास जयंती धूमधाम के साथ मनाई जा रही है। जहां बनारस में संत रविदास जी का अब मंदिर बनवाया एवं माननीय मुख्यमंत्री के द्वारा मैहर में भी संत रविदास जी का मंदिर बनाया गया है। आज माननीय मुख्यमंत्री जी के द्वारा विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं जिनको प्रदेश के सभी वर्गों में एकता के साथ योजना का लाभ मिल रहा है ।

कार्यक्रम का संचालन नरेश रघुवंशी द्वारा किया गया एवं कार्यक्रम का आभार अनुसूचित जाति के मंडल अध्यक्ष रविमाण्डरे द्वारा किया गया। वहीं मंच पर मंडल अध्यक्ष दीपक रघुवंशी, पूर्व नगर अध्यक्ष मुकेश राय ,पूर्व नगर अध्यक्ष श्याम साहू, हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष नारायण यादव ,मिलन जैन, सलीम काजी, गुड्डू भाई कंडक्टर ,ओंकार प्रसाद शर्मा सहित समाज के सभी वरिष्ठ जन उपस्थित रहे।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मध्यप्रदेश शिक्षक संघ का त्रिदिवसीय प्रांतीय अभ्यास वर्ग उज्जैन में आज से     |     2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर टीईटी अनिवार्यता का मुद्दा केंद्रीय शिक्षा मंत्री के समक्ष उठाया     |     पुलिस थाने में रोमांस का सीसीटीवी वीडियो वायरल,पुलिस महकमे में हड़कंप मचा,     |     बिना अनुमति नलकूप खनन पर प्रशासन सख्त वाहन सहित मशीनें जप्त     |     पुराना माध्यमिक साला भवन जर्जर अवस्था में हादसों को दे रहा है न्योता     |     अघोषित बिजली कटौती से जनजीवन बेहाल     |     मादा गाँव में बाघ का हमला, पाड़िया का शिकार, ग्रामीणों में दहशत; तीन दर्जन से अधिक पशुओं पर हमले का दावा     |     98.72 करोड़ की हलाली समूह जलप्रदाय योजना अंतिम चरण में, जल्द 61 गांवों के घरों में पहुंचेगा डैम का शुद्ध पानी     |     विरासत के संरक्षण के लिए गांवों में नागरिकों से संवाद कर रहे आईएएस अंकित कुमार जैन     |     श्रीराम मंदिर: ‘चढ़ावा चोरी कांड’ से उपजे चार नरेटिव ! -अजय बोकिल      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811