शहडोल । जिले में अंधविश्वास के चक्कर में इलाज के नाम पर गर्म सलाखों से दागने का एक और मामला सामने आया है। बीमारी से पीड़ित बच्चे को स्वजनों ने होने गर्म सलाखों से दगवा दिया उसके बाद जब हालत बिगड़ी दो मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। जिंदगी मौत के बीच लड़ रहे बालक की हालत बिगड़ने पर शुक्रवार की देर शाम जबलपुर रेफर कर दिया गया है। बालक का 15 दिन से तक मेडिकल कालेज शहडोल में इलाज चला, लेकिन लगातार हालत बिगड़ने पर डाक्टरों ने मेडिकल कालेज जबलपुर के लिए रेफर कर दिया है। जानकारी के अनुसार, बम्हौरी बंडी धनपुरी क्षेत्र के देवांश कोल को निमोनिया था। गांव में पर्याप्त इलाज न मिल पाने पर परिजनों ने बालक को गर्म सलाखों से दगवा दिया था। दगने के बाद दो माह के बालक की हालत और बिगड़ गई। इसके बाद सिंहपुर अस्पताल ले जाया गया था। वहां से डाक्टरों ने मेडिकल कालेज शहडोल रेफर कर दिया था। यहां एसएनसीयू में डाक्टरों की टीम इलाज कर रही थी। 15 दिन तक इलाज के बावजूद सुधार नहीं हुआ तो जबलपुर रेफर किया गया है। डाक्टरों के अनुसार, दागने से संक्रमण के साथ ही बच्चे के यूरिन में समस्या थी।इसके साथ ही केस संदिग्ध था। हालत में सुधार न आने पर मेडिकल कालेज जबलपुर के लिए रेफर किया गया है। मालूम हो कि जिले में लगातार मिले आंकने के मामले के बाद जागरूकता अभियान चलाया गया और घर- घर जाकर बीमार बच्चों को चिन्हित करके उपचार दिया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. आर एस पांडे ने बताया कि जिले में अब दगना के नए मामले नहीं मिल रहे हैं। बीमार बच्चों को चिन्हित करके उपचार दिया जा रहा है। यह बच्चा पहले ही मिला था जिसका उपचार चल रहा होगा। लोगों को जागरूक करने के साथ छोटे बच्चों को चिन्हित करके स्वास्थ्य विभाग की टीम उपचार दे रही है।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.