Let’s travel together.

विकास यात्रा का चौथा दिन – जिले की चारों विधानसभाओं में 16 से अधिक ग्राम पंचायतों में पहुंची विकास यात्रा

0 96

जिले में विकास यात्रा के दौरान जनप्रतिनिधियों तथा नागरिकों द्वारा किया जा रहा है पौधरोपण
 
रायसेन।प्रदेश के साथ ही रायसेन जिले की चारों विधानसभाओं में विकास यात्रा निकाली जा रही है। विकास यात्रा के चौथे दिन जिले की चारों विधानसभाओं में लगभग 16 से अधिक ग्रामों में विकास यात्रा पहुंची। इस दौरान जनप्रतिनिधियों द्वारा ग्रामीणों को शासन के विकास कार्यो और हितग्राही योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को लाभान्वित भी किया गया।


कलेक्टर श्री अरविंद दुबे के निर्देशानुसार जिले में विकास यात्रा के दौरान नवाचार करते हुए अंकुर अभियान के तहत पौधरोपण भी किया जा रहा है। विकास यात्रा के मार्ग में आने वाले ग्रामों तथा वार्डो में जनप्रतिनिधियों तथा नागरिकों द्वारा पौधरोपण किए जा रहे हैं। साथ ही पौधरोपण की फोटो तथा जानकारी एप पर भी अपलोड की जा रही है। इससे नागरिक भी पौधरोपण के लिए जागरूक तथा प्रोत्साहित हो रहे हैं।

विकास यात्रा के दौरान लिए जा हैं आवेदन

विकास यात्रा के दौरान आयोजित किए जा रहे कार्यक्रमों में हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं का हितलाभ वितरण करने के साथ ही किन्हीं कारणों से योजनाओं के लाभ से शेष रह गए नागरिकों से आवेदन भी लिए जा रहे हैं। जिन पर प्राथमिकता के साथ पात्रतानुसार स्वीकृति की कार्यवाही की जा रही है।

इन ग्राम पंचायतों में पहुंची विकास यात्रा

विकास यात्रा के चौथे दिन सांची विधानसभा क्षेत्र में विकास यात्रा आमखेड़ा तथा सांची नगर के विभिन्न वार्डो में पहुंची। बेगमगंज विधानसभा क्षेत्र में विकास यात्रा देवलापुर से प्रारंभ होकर सुनेहरा, भैंसबाई, कीरतपुर, बडगवां, नयानगर होते हुए बांसादेही पहुंची। भोजपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास यात्रा बाबई से प्रारंभ होकर अमरावदकलां, भैंसाया तथा मागरौल पहुंची। उदयपुरा विधानसभा क्षेत्र में विकास यात्रा ग्राम मोतिलसिर से प्रारंभ होकर किवली, सेमरीघाट, दिमाड़ा, अकोला, लाझी होते हुए समानापुर जागीर पहुंची।
उदयपुरा विधानसभा में विकास यात्रा के दौरान जनपद अध्यक्ष श्रीमती प्रभाबाई पटेल द्वारा ग्राम अकोला तथा समनापुरजागीर में लगभग 10 लाख रू लागत के दो विकास कार्यो का लोकार्पण किया गया। विकास यात्रा के दौरान 642 हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किए गए तथा 33 आवेदन प्राप्त हुए जिनमें त्वरित कार्यवाही करते हुए पात्रतानुसार 27 आवेदन स्वीकृत किए गए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बाणगंगा धाम शिवपुरी में 5 अक्टूबर से श्रीमद् भक्तमाल कथा     |     आगरा में 10 तेंदुओं की खाल के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार, पकड़े गए तस्कर बोले शिवपुरी के जंगल में किया शिकार     |     चौदह लाख का पच्चीस क्विंटल घी जप्त, दो प्रतिष्ठानों पर खाद्य सुरक्षा प्रशासन की कार्रवाई     |     गुरु पूर्णिमा पर आस्था का उमड़ा सैलाब, के मंदिरों में दिनभर गूंजे जयकारे     |     गुरु पूर्णिमा महोत्सव: गुरुजनों का सम्मान, विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बांधा समां     |     आसमान में बादल तो छाये परन्तु बारिश लापता     |     31 जुलाई को होगी कांग्रेस कार्यालय पर सेवा दल की बैठक     |     दिव्यांगों की आवाज़ रहे समाजसेवी नवाब कुरैशी बूटा नहीं रहे, शोक     |     सेवा सदन में मरीजो की निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा     |     गुरु पूर्णिमा पर मोहदी में विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव,विधायक ने किया प्रतिभाओं का सम्मान     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811