भोपाल। राजधानी के एक ग्रामीण इलाके में संचालित जीवदया गोशाला में गायों के कंकाल मिलने और उनकी बदहाली का मामला सामने आने के बाद हंगामा मच गया है। इस मुद्दे पर अब सियासत भी शुरू हो गई है। कांग्रेस ने इस मामले में सीधे राज्य सरकार पर हमला बोला है। कांग्रेस की ओर से कहा गया है कि जीवदया गौशाला में गौमाताओं के कंकाल मिलने और सैकड़ों गऊ माताओं के मृत होने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले को लेकर कांग्रेस ने एक कमेटी बनाई है। जिसके प्रतिनिधियों ने मंगलवार को जीवदया गोशाला का निरीक्षण किया। कांग्रेस के प्रवक्ता भूपेंद्र गुप्ता ने कहा कि जीवदया गौशाला की स्थिति इस कदर बदतर है कि वहां किसी व्यक्ति को अंदर जाने में ही नरक के दर्शन हो जाते हैं। कांग्रेस की टीम ने पाया कि वहां पर तीन गायों के शव पड़े हुए थे और सैकड़ों गायों के कंकाल ट्रक से भरकर अन्य जगह ले जाये जा रहे थे। कहने को यह राजधानी की एक प्रमुख गोशाला है, किंतु वहां पर गायों को खाने-पीने की कोई सुविधा नहीं है। जो पानी वहां पर गायें पी रही हैं, उसमें बड़ी मात्रा में काई जमी हुई है। इतना ही नहीं, गायों को खाने के लिए घास भी नहीं मिल रही है। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि जीव दया गोशाला का संरक्षण भाजपा के एक नेता द्वारा किया जा रहा है और ऐसा प्रतीत होता है कि पशुसंहार कर चमड़े का यह कारोबार किसी बड़े व्यापार को बढ़ावा देने के लिए किया रहा है। कांग्रेस ने इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच की भी मांग की है।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.