Let’s travel together.

वियतनाम में सरकार के स्वामित्व वाले बैंक पूंजी वृद्धि के लिए दबाव में

108

हनोई| वियतनाम में सरकार के स्वामित्व वाले प्रमुख बैंक 2023 में पूंजी वृद्धि के लिए दबाव में हैं, क्योंकि उनकी चार्टर पूंजी बहुत कम है और वे कुछ विनियमित न्यूनतम पूंजी पर्याप्तता अनुपात (सीएआर) सुनिश्चित करने में असमर्थ हैं। यह जानकारी स्थानीय मीडिया ने दी। स्थानीय समाचार पत्र वियतनाम न्यूज ने सोमवार को बताया कि कम सीएआर सरकार के स्वामित्व वाले बैंकों की क्रेडिट आपूर्ति को प्रभावित करेगा, जिससे व्यवसायों को मिल रहे सहयोग को सीमित कर देगा, खासकर जब अर्थव्यवस्था कई संभावित जोखिमों का सामना कर रही है।

समाचारपत्र ने इसके अध्यक्ष फाम डक एन का हवाला देते हुए कहा, वियतनाम में चार सबसे बड़े राज्य के स्वामित्व वाले बैंकों में से एक एग्रीबैंक कम चार्टर पूंजी के कारण उच्च क्रेडिट वृद्धि प्राप्त करने के लिए न्यूनतम सीएआर सुनिश्चित करने में असमर्थ है, जिसके कारण बैंक की 2022 में कम क्रेडिट वृद्धि हुई है।

एक और बड़ा बैंक, विएतकॉम बैंक शेयरधारकों को लाभांश का भुगतान करने के लिए अधिकतम लगभग 2.77 अरब शेयर जारी करने की योजना बना रहा है और चार्टर पूंजी को लगभग 27.7 ट्रिलियन वियतनामी डोंग (1.18 अरब डॉलर) तक बढ़ा रहा है।

समाचार एजेंसी शिन्हुआकी रिपोर्ट के हवाले से कहा गया है कि सफल होने पर, बैंक की चार्टर पूंजी 58.4 प्रतिशत बढ़कर 47.3 ट्रिलियन वियतनामी डोंग (2 अरब डॉलर) से 75 ट्रिलियन वियतनामी डोंग (3.18 अरब डॉलर) से अधिक हो जाएगी।

वियतनाम न्यूज के अनुसार, अक्टूबर 2022 तक वियतनाम के सरकारी बैंकों की सीएआर केवल 9.04 प्रतिशत थी, जो फिलीपींस (16.29 प्रतिशत), सिंगापुर (17.2 प्रतिशत), मलेशिया (18.3 प्रतिशत), थाईलैंड (19.3 प्रतिशत) और इंडोनेशिया (23.3 प्रतिशत) जैसे अन्य क्षेत्रीय देशों की तुलना में बहुत कम है।

इसके अलावा, क्षेत्र के कई देशों ने बेसल 3 या बेसल 3 का एक हिस्सा लागू किया है, जबकि वियतनाम में बैंकों ने ज्यादातर बेसल 2 लागू किया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

करोड़ों रुपए के नाला निर्माण के बाबजूद स्तूप रोड जलमग्न अस्पताल में भी घुसा पानी     |     घर में फंदे से लटका मिला 50 वर्षीय व्यक्ति का शव,  घर पर नहीं थे मृतक के परिजन     |     दूसरे सावन सोमवार को शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा क्षेत्र     |     मूसलधार बारिश ने मचाई तबाही, घरों में घुसा पानी, सेमरा स्कूल 3 फीट तक जलमग्न, 24 लाख की पुलिया का हिस्सा बहा     |     10 किलोमीटर नंगे पैर चले कांवड़िए, शिवालयों में किया जलाभिषेक     |     नर्मदा जल लेकर सिद्ध शिवालय धाम पहुंचे कांवड़िए, किया भगवान शिव का जलाभिषेक     |     बेगमगंज में घटिया निर्माण की खुली पोल,पलकमती का नवनिर्मित नाला ढहा      |      धमतरी के सर्वोदय स्कूल में बिखरी छत्तीसगढ़ी संस्कृति की छटा, गेंड़ी पर चढ़े अतिथि     |     रायपुर में आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा देशभक्ति से सराबोर रही यात्रा     |     बारिश का कहर, उफनते नालों के बीच जान जोखिम में डाल रहे लोग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811