Let’s travel together.

यूपी में शराब के शौकीनों को बड़ा झटका!, योगी सरकार ने लिया ये बड़ा फैसला

90

उत्तर प्रदेश में शराब के शौकीनों को बड़ा झटका लगने जा रहा है. यूपी की योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) सरकार के नए फैसले की वजह से शराब की कीमतों में इजाफा होगा. दरअसल, यूपी सरकार ने नई आबकारी नीति 2023-24 को मंजूरी दे दी है और आबकारी लाइसेंस की फीस को बढ़ा दिया है. यानी अप्रैल 2023 से उत्तर प्रदेश में शराब पीने के लिए ज्यादा पैसे चुकाने होंगे.

नई आबकारी नीति के बाद यूपी में देसी और अंग्रेजी शराब की कीमतों में क्रमशः 5 व 10 रुपये की बढ़ोत्तरी होगी. बियर की कीमतों में भी पांच से सात रुपये की वृद्धि होगी. बढ़ी हुयी दरें 1 अप्रैल से लागू होंगी. इसके अलावा लाइसेंस फीस में 10 फीसदी की बढ़ोत्तरी होगी. साथ ही मॉडल शॉप पर शराब पिलाने पर अब दो लाख की बजाय 3 लाख रुपये शुल्क देना होगा.

45 हजार करोड़ राजस्व का लक्ष्य

कैबिनेट बैठक में नई आबकारी नीति को मंजूरी मिलने के बाद सरकार ने वित्तीय वर्ष 2023 में 45 हजार करोड़ के राजस्व का लक्ष्य रखा है. पिछले साल यह लक्ष्य 40 हजार करोड़ था. बता दें कि शराब की कीमतों में वृद्धि के अलावा और कोई बदलाव नहीं किया गया है. शराब की दुकानें पहले की तरह ही खुलेंगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

आरिफ अली भाजपा जिला कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य बने     |     पानी के लिए मचा घमासान! दो गांवों में मारपीट, पुलिस तक पहुंचा विवाद,महिला घायल     |     करघे की खनक से वैश्विक मंच तक पहुंची भारत की आवाज, रंजीता प्रियदर्शिनी ने साड़ी में बुनी महिला अधिकारों की कहानी     |     रायसेन में एक सप्ताह से जलसंकट, महामाया चौक पर नागरिकों का आमरण अनशन     |     रायसेन में पानी के लिए हाहाकार महिलाओं ने नपा के सामने फोड़े मटके, विदिशा रोड पर लगाया जाम     |     मध्यप्रदेश पर्यटन क्विज: छात्रों को मिली प्रदेश के पर्यटन एवं सांस्कृतिक विरासत की जानकारी     |     महामृत्युंजय अनुष्ठान की पूर्णाहुति, असंख्य शिवलिंग निर्माण के साथ  में सुख-समृद्धि और अच्छी बारिश की कामना     |     हाईवे-18 के गड्ढों पर फिर सवाल, रेत-गिट्टी डालकर की गई खानापूर्ति कर रहा एमपीआरडीसी     |     मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के प्रथम शिविर में 160 आवेदनों का हुआ निराकरण     |     कियोस्क संचालक से डकैती का खुलासा: राजगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 आरोपी गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811