Let’s travel together.

श्री हिंदू उत्सव समिति के निर्विरोध अध्यक्ष बने बंटी माहेश्वरी, वर्तमान अध्यक्ष पति राम प्रजापति ने सौंपा नियुक्ति पत्र

0 207

 

बाजार में निकला जुलूस जगह जगह नवागत अध्यक्ष का हुआ स्वागत

मीडिया प्रभारी सीएल गौर का शाल एवं श्रीफल के साथ सम्मान किया

रायसेन। एक श्री हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष पद पर बंटी माहेश्वरी निर्विरोध चुने गए हैं, शनिवार को पाटन देवी स्थित मंगल भवन में आयोजित श्री हिंदू उत्सव समिति के पूर्व अध्यक्षों की बैठक बुलाई गई जहां सर्वसम्मति के साथ नवागत अध्यक्ष की घोषणा की गई इस अवसर पर वर्तमान अध्यक्ष पति राम प्रजापति द्वारा नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया ।

इसी क्रम में बैठक में मौजूद श्री हिंदू उत्सव समिति के वर्तमान अध्यक्ष पति राम प्रजापति द्वारा मीडिया प्रभारी सीएल गौर का शाल एवं श्रीफल के साथ सम्मान किया गया एवं सभी मीडिया द्वारा दिए गए सहयोग के लिए उन्होंने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी महेश श्रीवास्तव राजकुमार यादव, मनोज अग्रवाल, राजेंद्र सिंह राठौर, कैलाश पहलवान, अशोक सोनी, बबलू ठाकुर, शिवराज सिंह कुशवाह, लीला सोनी सहित समिति के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता इस मौके पर मौजूद रहे। इसके पश्चात पाटन देव श्री हनुमान मंदिर से पूजा अर्चना करने के पश्चात नवागत अध्यक्ष का जुलूस निकाला गया जो सागर रोड होते हुए सागर भोपाल चौराहा, रामलीला गेट के सामने से होकर सांची मार्ग, महामाया चौक, गंज बाजार श्री हनुमान मंदिर पर जाकर समाप्त हुआ । उनके जुलूस में जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत मीणा, पूर्व नपा अध्यक्ष जमना प्रसाद सेन, बृजेश चतुर्वेदी, राजेंद्र सिंह राठौर, अशोक सोनी, बबलू ठाकुर, लखन चक्रवर्ती, दौलत सेन, दीपक पंड्या, अरुण वैष्णव, संतोष बघेल, महेश बॉस, सूर्या राठौर, सहित अनेक लोग मौजूद रहे, बाजार में समाज सेवी शंकर लाल चक्रवर्ती, लीला सोनी, मनमोहन रैकवार सहित अनेक स्थानों पर नवागत अध्यक्ष श्री माहेश्वरी का स्वागत किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन में सांदीपनि स्कूल के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण     |     सांची स्तूप की तर्ज पर संवरा सांची डाकघर,24 अगस्त को लोकार्पण     |     मंडीदीप का हाल हुआ बेहाल,सावन माह में बदबू से लोग परेशान      |     केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह आज सोमवार को आयेंगे रायसेन,विभिन्न कार्यक्रमों में लेंगे भाग     |     गड्ढों ने बढ़ाई मुसीबत: हाईवे-18 पर तीन दिन में चार बाइक सवार गिरे, एक का पैर फ्रैक्चर     |     सालों बाद फिर  गूंजा बहुरूपिया का रंग, भील का रूप धरकर  जगाई भूली-बिसरी लोककला     |     कर्क रेखा से हलाली डैम तक उमड़ा सैलानियों का सैलाब, झरने ने मोहा मन, दिन भर लगी रही दोनों जगह भीड़     |     सावन में शिव भक्ति की गूंज, निकली भव्य कलश यात्रा     |     रक्षाबंधन की खरीदारी से गुलजार हुआ  हॉट बाजार, राखी-कपड़े और मिठाइयों की जमकर हुई बिक्री     |     कांबड यात्रा भोलेनाथ के प्रति भक्तों की अटूट आस्था का प्रतीक- भावेश बघेल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811