Let’s travel together.

रोजगार मेला में बोले केंद्रीय कृषि मंत्री तोमर, आजादी का अमृतकाल युवा पीढ़ी के लिए स्‍वर्णयुग

94

भोपाल।  देशभर में आयोजित हो रहे रोजगार मेलों की कड़ी में शुक्रवार को भोपाल स्थित केंद्रीय कार्यालयों का मेला आयोजित किया जा रहा है। भोपाल में मेले के आयोजन की जिम्मेदारी आयकर विभाग को सौंपी गई है। सुबह दस बजे यह कार्यक्रम शुरू हुआ, जिसमें मुख्य रूप से केंद्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर व विभिन्न विभागों के केंद्रीय अधिकारी उपस्थित हैं। इस कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों में चयनित डेढ़ सौ उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र सौंपे जा रहे हैं। इस अवसर पर केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से विकास कर रहा है। आज हम मदद मांगने वाले नहीं, मदद देने वाले देश बने हैं। कोरोना काल में हमने न केवल देशवासियों को टीके लगाए, बल्कि अनेक देशों की भी मदद की। दुनिया में भारत की ताकत बढ़ रही है। आजादी का यह अमृतकाल युवा पीढ़ी के लिए स्वर्ण युग है। यह परिवर्तन का दौर है। हम जहां भी जिस जिम्मेदारी में रहें, अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करें।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

विधायक प्रीतम लोधी के भद्दे बोल,भड़का आईपीएस एसोशिएशन     |     गेहूं खरीदी अनिमितताओं को लेकर किसानों मे रोष, किसान जागृति संगठन ने ज्ञापन सौपा     |     भोपाल मार्ग पर टला बड़ा हादसा, शक्ति ट्रेवल्स की बस में लगी आग     |     पीएम श्री स्कूल के छात्रों ने रचा इतिहास, राज साहू और रेशमा खान बने टॉपर     |     अमृत सरोवर बना शराबियों का अड्डा, असामाजिक तत्वों ने तोड़ी पंचायत की कुर्सियां ग्रामीणों में भारी आक्रोश     |     अक्षय तृतीया पर बाजारों में रौनक, गुड्डा-गुड़िया से लेकर शादी सामग्री की जमकर हुई बिक्री     |     दीवानगंज–देहरी पूछी के पहाड़ों में धधकती आग, जंगल की ओर बढ़ा खतरा , एक महीने में सातवीं घटना, फायर ब्रिगेड न होने से हालात बेकाबू     |     लू के थपेड़े चिलचिलाती धूप के बीच दर्जनों आदिवासी परिवारों को किया बेघर     |     धूमधाम से मनाया गया परशुराम प्रकटोत्सव, भव्य शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब     |     बेगमगंज में धूमधाम से मनेगी केवट जयंती      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811