देवेंद्र तिवारी सांची रायसेन
इस वर्ष के पहले महीने में ही पुलिस ने अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने कवायद तेज कर दी है तथा अनेक स्थानों पर जुआरियों सटोरियों को दबोचकर प्रकरण दर्ज किए गए।
जानकारी के अनुसार नगर में वर्ष 2023 जुआरियों सटोरियों के लिए ठीक नहीं दिखाई देता वर्ष शुरू होते ही पुलिस ने सख्ती दिखाना शुरू कर दी है जिससे जुआरियों सटोरियों में हड़कंप मच गया है क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाने पुलिस ने छापेमारी करते हुए जुआरियों को रंगे हाथों धर दबोचा । पुलिस के अनुसार जनवरी के पहले महीने में पठार क्षेत्र पर स्थित संत रविदास धर्मशाला पर जुआ खेलने वाले तीन आरोपी धरे दबोचे इसी प्रकार अनोरी नाले पुलिया के पास 5 लोगों को जुआ खेलते पकड़ा तथा तीन लोगों को फिरोजपुर रोड उनीदा से जुआ खेलते अपनी जकड़ में लिया तथा तीन लोगों को सट्टा खेलते रंगे हाथों पकड़ा । तथा आरोपियों पर जुआ एक्ट एवं सट्टा एक्ट के तहत कार्रवाई की गई तथा आरोपियों से लगभग दस हजार रूपए नगद जप्त किए जाकर प्रकरण दर्ज किया गया। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी अमरसिंह निगम एएसआई राजेश बडगूजर प्रधान आरक्षक संजय चौहान आर गगन शर्मा आर सतेंद्र आर शिवराज की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।