Let’s travel together.

टैक्स चोरी के मामले में जीएसटी विभाग की कार्यवाही ,23 सदस्यी टीम के द्वारा राजश्री पान मसाला विक्रेता सहित किराना व्यापारी के यहां कार्यवाही 

0 116

 

 यशवन्त सराठे बरेली रायसेन

नगर में 19 जनवरी को दो व्यापारियों के यहां जीएसटी टीम के द्वारा छापामार कार्यवाही की गई सुबह लगभग 10:30 बजे से जारी इस कार्यवाही में 23 सदस्यी टीम के द्वारा कार्यवाही प्रारंभ की गई जो समाचार लिखे जाने तक जारी रही ।
नगर के राजश्री पान मसाला विक्रेता अरिहंत पान मसाला एवं किराना व्यवसाई सौरभ किराना पर कार्यवाही के साथ दोनों व्यापारियों के गोडाउन पर भी कार्यवाही की गई ।


कार्यवाही को लेकर हेमराज बारस्कर राज्य कर अधिकारी जीएसटी ने बताया कि व्यापारियों के यहां आने वाला माल , दुकान में और गोडाउन में रखा माल एवं बिक्री किए जाने वाले माल का स्टॉक का मिलान किया जा रहा है ।यह कार्यवाही कमिश्नर लोकेश जाटव इंदौर के निर्देशन में की जा रही है उन्होंने बताया कि कार्यवाही 2 दिन तक और चल सकती है ।


ज्ञात रहे कि नगर में राजश्री पान मसाला के होलसेल विक्रेता अरिहंत पान मसाला के यहां पूर्व में टैक्स चोरी को लेकर हो चुकी है बड़ी कार्यवाही ।
वहीं जांच दल के द्वारा राजश्री पान मसाला विक्रेता की तीन गोडाउन की भी जांच की जा सकती है ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आरिफ अली भाजपा जिला कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य बने     |     पानी के लिए मचा घमासान! दो गांवों में मारपीट, पुलिस तक पहुंचा विवाद,महिला घायल     |     करघे की खनक से वैश्विक मंच तक पहुंची भारत की आवाज, रंजीता प्रियदर्शिनी ने साड़ी में बुनी महिला अधिकारों की कहानी     |     रायसेन में एक सप्ताह से जलसंकट, महामाया चौक पर नागरिकों का आमरण अनशन     |     रायसेन में पानी के लिए हाहाकार महिलाओं ने नपा के सामने फोड़े मटके, विदिशा रोड पर लगाया जाम     |     मध्यप्रदेश पर्यटन क्विज: छात्रों को मिली प्रदेश के पर्यटन एवं सांस्कृतिक विरासत की जानकारी     |     महामृत्युंजय अनुष्ठान की पूर्णाहुति, असंख्य शिवलिंग निर्माण के साथ  में सुख-समृद्धि और अच्छी बारिश की कामना     |     हाईवे-18 के गड्ढों पर फिर सवाल, रेत-गिट्टी डालकर की गई खानापूर्ति कर रहा एमपीआरडीसी     |     मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के प्रथम शिविर में 160 आवेदनों का हुआ निराकरण     |     कियोस्क संचालक से डकैती का खुलासा: राजगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 आरोपी गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811