Let’s travel together.

युवा हमेशा त्याग और सेवा के लिए तैयार रहे-जितेन्द्र ब्रह्मभट्ट

0 99

 

गुना से अरविंद गौड़ की रिपोर्ट

स्वामी विवेकानन्द जी की सारी उम्मीदें युवा हमेशा त्याग और सेवा के लिए तैयार रहेऔर आशाएं युवाओं से ही थी इसलिए हम सब को स्वामी विवेकानंद के बताये रास्ते पर चलना चाहिए।जब कभी भी परिवर्तन हुआ है उसमें युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।युवा हमेशा त्याग और सेवा के लिए तैयार रहे जिससे स्वामी विवेकानंद के सपनों के युवा बन सके। उक्त विचार यूथ मोटिवेटर जितेन्द्र ब्रह्मभट्ट ने मुख्य वक्ता के रूप में शांति विद्या मन्दिर रूठियाई द्वारा आयोजित युवा सप्ताह के समापन कार्यक्रम में कहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के मुख्य वक्ता जितेन्द्र ब्रह्मभट्ट, संरक्षक रूठियाई एसोसियेशन के अध्यक्ष आशीष शंकर तिवारी, प्राचार्य श्रीमती गिरजा तिवारी, उप प्राचार्य जितेन्द्र धाकड़, कार्यक्रम की अध्यक्षता विशाल सिंह जी ने की मां सरस्वती भारत माता स्वामी विवेकानन्द जी के चित्र की पूजन एवं माल्यार्पण कर किया। सरस्वती वंदना मनोरमा लोधी, पूजा कुशवाह ने प्रस्तुत की। स्वागत गीत राधिका प्रजापति, ऋषिका अतिथियों का स्वागत तिलक लगाकर सिद्धि, शेली, उर्वशी, हर्षिता, भानू, पीयूष, जतिन ने किया। नृत्य देविका यादव, अनन्या चौहान, सेंकी चौहान, स्नेहा, आस्था, ने प्रस्तुत किया गया | अतिथि परिचय एवं कार्यक्रम का संचालन ज्वाला नायक ने दिया। विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती गिरजा तिवारी ने कहा कि हर युवा को स्वामी विवेकानन्द जी के बारे में पढ़ना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विशाल सिंह जी ने कहा कि आज के समय अनुशासन युवाओं की आवश्यकता है।विद्यालय के छात्र सूरज लोधी स्वामी विवेकानंद के विषय में अपने विचार रखे। विवेक तोमर देश भक्ति गीत प्रस्तुत किया।अन्त में आभार आदर्श कुमार प्रजापति द्वारा व्यक्त किया गया।इस अवसर पर विद्यालय शिक्षक श्री ब्रज नारायण सर, प्रवीण सर, मनीष सर, श्री मति ज्योति मेम, सविता मेम, यशोदा मेम, निशा मेम, मुस्कान मेम, आर्ची मेम, दामिनी मेम, प्रीति मेम, भगवती मेम उपस्थित रहे। अन्त में विद्यालय की ओर से मुख्य वक्ता को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

27 साल अस्थायी सेवा के बाद कर्मचारी को नियमित करने का हाईकोर्ट का आदेश     |     सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया के एमएसएमई क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम में उद्यमियों को 63 करोड़ के वितरित किए गए ऋण स्वीकृति पत्र     |     कार्यालय समय में कृषि विभाग पर लटका रहा ताला, किसान हुए परेशान     |     आरिफ अली भाजपा जिला कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य बने     |     पानी के लिए मचा घमासान! दो गांवों में मारपीट, पुलिस तक पहुंचा विवाद,महिला घायल     |     करघे की खनक से वैश्विक मंच तक पहुंची भारत की आवाज, रंजीता प्रियदर्शिनी ने साड़ी में बुनी महिला अधिकारों की कहानी     |     रायसेन में एक सप्ताह से जलसंकट, महामाया चौक पर नागरिकों का आमरण अनशन     |     रायसेन में पानी के लिए हाहाकार महिलाओं ने नपा के सामने फोड़े मटके, विदिशा रोड पर लगाया जाम     |     मध्यप्रदेश पर्यटन क्विज: छात्रों को मिली प्रदेश के पर्यटन एवं सांस्कृतिक विरासत की जानकारी     |     महामृत्युंजय अनुष्ठान की पूर्णाहुति, असंख्य शिवलिंग निर्माण के साथ  में सुख-समृद्धि और अच्छी बारिश की कामना     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811