Let’s travel together.

घने कोहरे का प्रकोप जारी ,कोहरे ने रोकी ट्रेनों की रफ्तार

114

उत्तर भारत के कई राज्यों में शीत लहर और घने कोहरे का प्रकोप जारी है, जिससे उड़ान और ट्रेन संचालन प्रभावित हो रहा है। खराब दृश्यता के कारण कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं। उत्तर भारत में कोहरे और शीत लहर की स्थिति के कारण कम से कम 23 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। कम से कम अगले 24 घंटों तक स्थिति ऐसी ही रहने की संभावना है क्योंकि मौसम पूर्वानुमान विभाग ने कहा है कि पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में रात और सुबह के दौरान कुछ/कई हिस्सों में घना कोहरा जारी रहेगा।गुरुवार को कुल लगभग 368 ट्रेनें रद की गई हैं। इनमें से 325 गाड़ियां पूरी तरह रद हैं, जबकि 43 ट्रेनें आंशिक रूप से कैंसिल की गई हैं।

इनके अलावा 41 गाड़ियों का समय बदला गया है, जबकि 5 ट्रेनों का समय बदला गया है। अगर आप भी आज यात्रा करने जा रहे हैं तो अपनी ट्रेन का स्टेटस पता कर लें।कई राज्यों में घने कोहरे के कारण बुधवार को कम से कम 23 ट्रेनें देरी से चल रही थीं। छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-अमृतसर एक्सप्रेस, प्रतापगढ़-दिल्ली पद्मावत एक्सप्रेस, गोरखपुर-बठिंडा गोरखधाम एक्सप्रेस और मालवा सुपरफास्ट एक्सप्रेस घंटों देरी से चल रही थीं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

एआई और फिनटेक की कक्षाएं हुई प्रारंभ        |     शांति और सद्भाव के साथ मनाएं नवरात्रि-दशहरा के त्योहार     |     भोपाल न्यू मार्केट में भीषण आग, कई दुकानें और रेहड़ियां चपेट में; 15 से ज्यादा दमकल मौके पर     |     बाणगंगा धाम पर 5 से 10 अक्टूबर तक श्रीमद् भक्तमाल कथा ज्ञान यज्ञ जारी     |     विश्व नेत्र दिवस पर सेवा भारती और स्वास्थ्य विभाग ने लगाया संयुक्त शिविर, 305 मरीजों की जांच, 22 ऑपरेशन के लिए चिन्हित     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने जीएमसी एवं हमीदिया चिकित्सालय परिसर में निर्माणाधीन कार्यों का किया निरीक्षण     |     उपमुख्यमंत्री ने टीबी उन्मूलन के लिए JOSH (जॉइंट स्क्वॉड फ़ॉर हेल्थ) टीम का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने श्री ताहिर अली को 73वें जन्मदिवस पर दी शुभकामनाएँ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने 11 वीं राज्य स्तरीय TNAI कांफ्रेंस-2026 का किया उद्घाटन     |     पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में शिक्षा में AI के प्रयोग पर वाद-विवाद प्रतियोगिता     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811