Let’s travel together.

विद्यार्थी परिषद के “छात्र उद्घोष” का पोस्टर विमोचन हुआ

0 91

– 21 जनवरी को जिला छात्र सम्मेलन

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा 21 जनवरी को होने वाले जिला छात्र सम्मेलन छात्र उद्घोष का पोस्टर विमोचन कमलागंज स्थित शिवपुरी कार्यालय पर किया गया,इसमे मुख्य रूप से प्रांत उपाध्यक्ष मुकेश मिश्रा व विभाग संगठन मंत्री उपेंद्र सिंह तोमर उपस्थित रहे |
विभाग संयोजक आदित्य पाठक ने बताया कि विद्यार्थी परिषद द्वारा 21 जनवरी को गांधी पार्क मैदान में जिला सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है| मध्य भारत प्रांत के प्रत्येक जिले में जिला सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं| शिवपुरी जिले में होने वाले जिला सम्मेलन में पूरे जिले भर से 2500 विद्यार्थी सम्मिलित होंगे| जिला सम्मेलन का उद्घाटन गांधी पार्क मैदान में होगा,उद्घाटन के पश्चात शिवपुरी की वर्तमान शैक्षणिक व्यवस्था व शिवपुरी जिले के वर्तमान परिदृश्य पर दो प्रस्ताव भी इस जिला सम्मेलन में पारित किए जाएंगे| यह प्रस्ताव विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा पूरे जिले भर में सर्वे करके बनाए जाएंगे| इन प्रस्तावों के पारित होने के बाद शिवपुरी नगर में शोभायात्रा भी निकाली जाएगी | शोभा यात्रा समापन माधव चौक पर खुलामंच कार्यक्रम के साथ होगा | इस खुला मंच कार्यक्रम में शिक्षा जगत के तथा जिले के विभिन्न विषयों पर जिलेभर से आए छात्र नेताओं के भाषण होंगे| इस जिला सम्मेलन में विद्यार्थी परिषद के अधिवेशनों की झलक देखने को मिलेगी| इस पोस्टर विमोचन मे विभाग छात्रा प्रमुख ऐश्वर्या शर्मा, दीप ओझा, रोहन पाल, इशू शर्मा, रमन राठौर, अविनाश समाधिया, दामिनी यादव, उत्तम नेवार, सानिध्य जैन, देव शर्मा, अनिरुध गोस्वामी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे|

Leave A Reply

Your email address will not be published.

महिलाओं को मंहगाई के खिलाफ आवाज उठाना चाहिए : पवित्र कौर     |     मुख्यमंत्री पहुंचे कुंवरगढ़ महोत्सव में कहा पुनः कुंवरगढ़ के नाम से पहचाना जाएगा     |     अंबाडी और कयामपुर में आग का कहर, आकाशीय बिजली और शॉर्ट सर्किट से फसलें खतरे में, ग्रामीणों ने दिखाई सूझबूझ     |     बालमपुर घाटी बनी हादसों की घाटी,15 दिन में चौथी दुर्घटना     |     भाजपा जिला कर्यालय में पार्टी की कामकाजी महत्वपूर्ण बैठक आयोजित     |     अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष का गैरतगंज में भव्य स्वागत     |     गढ़ी का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र,एक वर्ष पहले बनकर अब तक नहीं हुआ उद्घाटन,बंद ताले तोड़कर घुसे चोर     |     भगवान महावीर स्वामी का 2625 वां जन्म कल्याणक महोत्सव हर्षोल्लास से संपन्न     |     धरसीवा विधानसभा क्षेत्र में प्रदूषण बेलगाम,मुख्यमंत्री के आगमन के पूर्व भी उद्योग फैला रहे प्रदूषण,जनता हलाकान     |     राज्य स्तरीय दिव्यांगजन सलाहकार बोर्ड की पहली बैठक सम्पन्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811