श्रीमद् भागवत कथा में हुई श्री कृष्ण रूखमणी विवाह की आकर्षक प्रस्तुति, सुंदर झांकी देख नाच उठे श्रोता
सी एल गौर
रायसेन। नगर के मुखर्जी नगर में चल रही साप्ताहिक श्रीमद् भागवत कथा के दौरान रविवार को छठवें दिवस भागवत कथा में श्री कृष्ण रूखमणी विवाह की आकर्षक प्रस्तुति की गई । इसके पूर्व में श्रीमद् भागवत

कथा आयोजक समाजसेवी डॉ एसी अग्रवाल के सागर रोड स्थित निवास से भगवान श्री कृष्ण की धूमधाम के साथ बारात निकाली गई बारात में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु बाराती बनकर झूमते नाचते हुए भगवान श्री कृष्ण की महिमा पर आधारित भजनों की मीठी तान पर थिरकते हुए बैंड बाजों की मधुर धुन के साथ चल रहे थे

बारात में महिलाओं ने भी भगवान श्री कृष्ण की बारात में उत्साह के साथ भाग लिया एवं भजनों पर नाचते झूमते हुए बारात का आनंद लिया, भगवान श्री कृष्ण की बारात का स्वागत सागर रोड से लेकर पूरे मुखर्जी नगर मार्ग शिवोम आश्रम के सामने पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया गया यहां प्रवीण मिश्रा द्वारा कथा आयोजक एवं सहयोगियों का साल श्रीफल के साथ सम्मान भी किया गया, बारात में जमकर आतिशबाजी चलाई गई इस समय की शोभा वरनी नहीं जा रही थी ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो साक्षात भगवान श्री कृष्ण की बारात जा रही हो। इसी प्रकार से बाराती भी नाचते गाते झूमते हुए और भगवान के भजनों की तान पर थिरकते हुए साथ चल रहे थे, जैसे ही बारात श्रीमद्भागवत कथा स्थल शगुन गार्डन पहुंची वैसे ही जोरदार आतिशबाजी और फूलों की बरसात के साथ भगवान श्री कृष्ण की बारात का स्वागत किया गया।

इसके पश्चात पांडाल में कथावाचक 1008 श्री रामलला चार्य महाराज जी द्वारा रूखमणी कृष्ण विवाह की रस्म अदायगी कराई गई, इससे पूर्व महाराज श्री ने भगवान कृष्ण और रुकमणी जी के प्रसंग पर विस्तार से कथा में मौजूद श्रोताओं को बताया, इस दौरान उन्होंने अनेक प्रसंग भी सुनाए जिन्हें आत्मसात कर श्रोता अपना जीवन धन्य बना सकते हैं इस प्रकार से श्रीमद् भागवत कथा में आनंद बरस रहा है बड़ी संख्या में श्रोता भागवत कथा स्थल पर कथा को सुनने के लिए पहुंच रहे हैं रविवार को रूखमणी कृष्ण भगवान की विवाह की मनमोहक प्रस्तुति को देखने के लिए काफी संख्या में श्रोता मौजूद रहे।

भगवान श्री कृष्ण की बारात में डॉक्टर एसी अग्रवाल डॉक्टर एसी अग्रवाल, चंद्र मोहन गोयल, दिनेश अग्रवाल, प्रवीण मिश्रा, भरत सिंह राजपूत,संतोष शर्मा, विजय राठौर, सियाम अग्रवाल, धर्मेंद्र कुशवाह, श्री दीक्षित एडवोकेट, महेश मेहरा सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवम् धर्म प्रेमी सामिल थे।