Let’s travel together.

जिला जेल में महिला बंदियों के लिए सिलाई प्रशिक्षण केंद्र की हुई शुरुआत

0 121

 

– मप्र जेल डीजीपी ने किया प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ

 रंजीत गुप्ता शिवपुरी 

शिवपुरी की जिला जेल में महिला बंदियों के लिए सिलाई प्रशिक्षण केंद्र की शुरुआत की गई है। इस प्रशिक्षण केंद्र में महिला बंदियों को यहां पर सिलाई कढ़ाई का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस सिलाई कढ़ाई प्रशिक्षण केंद्र का मध्य प्रदेश जेल महानिदेशक अरविंद कुमार ने शुभारंभ किया। इस मौके पर शिवपुरी कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल, मध्य प्रदेश ग्रामीण आजीविका मिशन के जिला प्रबंधक अरविंद भार्गव महिला एवं बाल विकास विभाग के डीपीओ देवेंद्र सुंदरलाल, जेल अधीक्षक रमेश चंद्र आर्य, जेलर दिलीप सिंह, आरएसटी प्रशिक्षण केंद्र के डीपी शर्मा सहित जेल विभाग के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। इस मौके पर जेल महानिदेशक ने बंदी कैदियों से मुलाकात की। जेल डीजीपी अरविंद कुमार ने जिला जेल का निरीक्षण भी किया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

36 महिला कैदियों को मिलेगा प्रशिक्षण

शिवपुरी की जिला जेल में इस समय 36 महिला बंदी हैं इन्हें सिलाई कढ़ाई का प्रशिक्षण दिया जाएगा जिसमें जैकेट बनाने का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। जेल प्रशासन, मध्य प्रदेश ग्रामीण आजीविका मिशन, आरएसटी के सहयोग से यह प्रशिक्षण दिया जाएगा। मध्य प्रदेश ग्रामीण आजीविका मिशन के जिला प्रबंधक डॉ अरविंद भार्गव ने बताया कि प्रशिक्षण के लिए महिला मास्टर ट्रेनर महिला बंदियों को प्रशिक्षित करेंगे। शिवपुरी कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल की ओर से भी इस प्रशिक्षण केंद्र के लिए सिलाई मशीन उपलब्ध कराई गई हैं। महिला सिलाई प्रशिक्षण केंद्र से पहले जिला जेल में पुरुष बंदियों के लिए भी सिलाई प्रशिक्षण केंद्र पूर्व से चलाया जा रहा है।

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का उद्देश्य-

जिला जेल में महिला बंदियों के लिए सिलाई प्रशिक्षण केंद्र आरंभ किए जाने के पीछे जिला प्रशासन की मंशा है कि महिलाएं आत्मनिर्भर बन सके। मध्य प्रदेश के जेल डीजीपी अरविंद कुमार ने इस केंद्र के शुभारंभ मौके पर जिला प्रशासन और जेल प्रशासन की प्रशंसा की और कहा कि इस तरह के कार्य से महिला बंदियों को आत्मनिर्भर बनने में मदद मिल सकेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को सावरकर मानहानि मामले में सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत     |     स्वस्थ एवं विकसित भारत के निर्माण में सभी दें योगदान : उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने हर घर तिरंगा अभियान में अपने घर में फहराया तिरंगा     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने जिला अभिभाषक संघ के पदाधिकारियों को दिलाई की शपथ     |     हरियाली कलश यात्रा के साथ नवांकुर सखी कार्यक्रम सम्पन्न     |     हर घर तिरंगा अभियान के तहत कुंडा में निकाली गई तिरंगा यात्रा     |     सरदारपुर में देशभक्ति के नारों के साथ धूमधाम से निकली भव्य तिरंगा यात्रा     |     क्या बुजुर्गों के प्रति बढ़ता निष्ठुर भाव कल का ‘न्यू नाॅर्मल’ है? -अजय बोकिल      |     जिले भर में निकलीं भव्य तिरंगा रैलियां, मातृशक्ति ने की अगुवाई      |     सांची में संयुक्त रूप से निकली तिरंगा यात्रा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811