Let’s travel together.

पत्नी ने तलाक मांगा तो पति ने परिवार के 5 बच्चों समेत 7 को मार डाला खुद को भी मारी गोली

110

वॉशिंगटन । अमेरिका के हनोक शहर में एक दिल दहला दने वाली घटनी हुई है। पत्नी ने तलाक मांगी तो पति ने परिवार के 5 बच्चों समेत 7 को मार डाला और खुद को भी गोली मारकर मौत को गले लगा लिया। अमेरिकी अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि पत्नी द्वारा तलाक मांगने की वजह से शख्स ने 5 बच्चों सहित अपने परिवार के सात लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी थी जिसमें उसकी पत्नी उसकी मां और दंपती की 3 लड़कियां और चार से 17 साल के बीच के दो लड़के भी मृत पाए गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह घटना हनोक शहर के यूटा इलाके में घटी थी। इलाके में पुलिस को आठ शव मिले थे उनमें से एक चार साल की बच्ची का भी शव था। अधिकारियों का कहना है कि सबके शरीर पर गोली के निशान हैं। साक्ष्य बताते हैं कि संदिग्ध ने घर में लोगों की हत्या करने के बाद खुद की भी जान ले ली। हनोक के मेयर जेफ्री चेसनट ने कहा कि गोलीबारी की यह घटना स्पष्ट रूप से वैवाहिक संबंध टूटने के बाद हुई है। उन्होंने कहा कि अदालत के दस्तावेजों के अनुसार ऐसा प्रतीत होता है कि (तलाक याचिका) 21 दिसंबर को दायर की गई थी और यह पत्नी द्वारा दायर की गई थी। चीफ जैक्सन एम्स ने कहा कि वे इस परिवार से परिचित थे जब कुछ साल पहले इन सभी ने एक जांच में मदद की थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

गैस कंटेनर से अवैध रिफिलिंग का खुलासा, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार     |     सावन में फिर जीवंत हुई झूले की परंपरा     |     सत्ती स्कूल में पौधारोपण, स्वच्छ और स्वस्थ भारत का दिया संदेश     |     किराया बढ़ा, भीड़ भी बढ़ी: भोपाल-विदिशा हाईवे पर बसों में यात्रियों की जान से खिलवाड     |     झुमरीतिलैया,नवनिर्माण जैन मंदिर मे भगवान विराजमान के 9 वेदी का भव्य शिलान्यास     |     बिरगांव के बाद उरकुरा में पानी की समस्या के समाधान के लिये एक बड़ा कदम-इकराम अहमद      |     मंहगाई को लेकर कांग्रेसियों ने किया प्रर्दशन     |     उप मुख्यमंत्री ने जान जोखिम में डालकर गायों की रक्षा करने वाले गौ सेवकों को किया सम्मानित     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल का बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगातार भ्रमण जारी,कई गांवों का दौरा कर ग्रामीणों से किया संवाद     |     रीवा को मिलेगी वर्ल्ड क्लास हेल्थ फैसिलिटी – उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811