Let’s travel together.

पत्रकार ने की खुदकुशी, पत्नी और बच्चे गए थे मुंबई घूमने, दोस्त ने घर जाकर देखा तो फंदे पर लटकता मिला

0 107

 

विदिशा ।मध्य प्रदेश के विदिशा में पूर्व पत्रकार और पेस्टीसाइड व्यापारी ने फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। लगातार फोन नहीं उठाने पर जब दोस्त ने घर जाकर देखा तो दरवाजा बंद था। शक होने पर दोस्त ने पुलिस को इसकी सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। दरअसल, विनायक हाईट में रहने वाले 39 वर्षीय राहुल जैन करीब डेढ़ महीने से मेन रोड सिटी टॉवर में निवास कर रहे थे। उन्होंने शनिवार और रविवार की दरमियानी रात अपने घर में फांसी लगा ली। रविवार दोपहर 12 बजे के लगभग जब उनके मित्र फोन न उठाने पर घर पहुंचे तब उन्हें स्थिति का पता चला। कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को जिला अस्पताल भेजा।
राहुल के पारिवारिक मित्र राजेश रघुवंशी ने बताया कि शनिवार देर रात साढ़े 9 बजे आखिरी बार उनसे मुलाकात हुई थी। उस समय फैक्ट्री के अन्य कर्मचारियों के साथ नववर्ष पर कहीं घूमने-फिरने और पिकनिक का प्रोग्राम बनाया था। उसके बाद रविवार को दोपहर तक उनका फोन रिसीव नहीं हुआ।

मुंबई में पत्नी और बच्चे: राजेश ने बताया कि राहुल मूल रूप से गाजियाबाद के साहिबाबाद के निवासी हैं। परिवार के अन्य सदस्य दिल्ली में निवास करते हैं। उनकी पत्नी और बच्चे कुछ दिन पहले छुट्टियां मनाने मुंबई गए हैं। उन्होंने यह कदम क्यों उठाया। फिलहाल यह समझ के परे है। वहीं पुलिस ने बताया कि इस मामले में मर्ग कायम किया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा भारती छात्रावास से निकली विभाजन स्मृति रैली , भारत माता की आरती कर दिया एकता का संदेश     |     कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को सावरकर मानहानि मामले में सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत     |     स्वस्थ एवं विकसित भारत के निर्माण में सभी दें योगदान : उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने हर घर तिरंगा अभियान में अपने घर में फहराया तिरंगा     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने जिला अभिभाषक संघ के पदाधिकारियों को दिलाई की शपथ     |     हरियाली कलश यात्रा के साथ नवांकुर सखी कार्यक्रम सम्पन्न     |     हर घर तिरंगा अभियान के तहत कुंडा में निकाली गई तिरंगा यात्रा     |     सरदारपुर में देशभक्ति के नारों के साथ धूमधाम से निकली भव्य तिरंगा यात्रा     |     क्या बुजुर्गों के प्रति बढ़ता निष्ठुर भाव कल का ‘न्यू नाॅर्मल’ है? -अजय बोकिल      |     जिले भर में निकलीं भव्य तिरंगा रैलियां, मातृशक्ति ने की अगुवाई      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811