Let’s travel together.

आदिम जाति कल्याण विभाग में -चादर घोटाला-मार्च 19 में खरीदारी , दिसंबर 19 में स्टॉक पंजी में उल्लेख

0 249

 

हरीश मिश्र रायसेन

आदिम जाति कल्याण विभाग प्रदेश के जनजातीय वर्ग के छात्र एवं छात्राओं के लिए छात्रावास योजना संचालित करता है।छात्रावास में छात्र एवं छात्राओं को निशुल्क आवासीय सुविधा,भोजन व्यवस्था, बिस्तर, पुस्तकालय, कोचिंग जैसी अन्य आधारभूत सुविधाएं सरकार उपलब्ध कराती है। सरकार द्वाराआदिवासी वर्ग के उत्थान के लिए कार्य किया जा रहा है ,लेकिन आदिम जाति कल्याण विभाग, रायसेन ने गरीब छात्रों को बिछाने के लिए मिलने वाली चादर भी बिस्तर से गायब कर दीं।

आदिवासी छात्रावास/आश्रमों में अध्ययन रत छात्रों के लिए वर्ष 2019 में 1705 चादर खरीदी गई। उक्त खरीदी में वित्तीय वर्ष 2019 के अंतिम दिन 30-03-19 को
5.86 लाख का चादर का अग्रिम भुगतान किया। जो
शंकास्पद है।

 

आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा 08/01/2019 को 2304 नग चादर 299/ की दर से 723344/ में क्रय करने हेतु मध्य प्रदेश हथकरघा एवं हस्तशिल्प, भोपाल को आदेश दिया था।

हथकरघा एवं हस्तशिल्प केंद्र को उक्त चादरें 1 सप्ताह के अंदर विभाग को उपलब्ध कराना था, किंतु हथकरघा एवं हस्तशिल्प केंद्र ने 1705 चादरें 3 माह पश्चात 22-04-19 को 5.86 लाख में प्रदाय की। विभाग ने उदारता दिखाते हुए हथकरघा एवं हस्तशिल्प केंद्र को वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन 30-03-19 को 5.85 लाख का अग्रिम भुगतान किया।

22 अप्रैल 19 को विभाग द्वारा खरीदी गई चादरों का स्टॉक पंजी में उल्लेख नहीं किया था। मामला उजागर होने पर,घोटाले को दबाने के लिए विभाग ने नई स्टॉक पंजी बनाई। जिसमें विभाग द्वारा पहले पृष्ठ पर 3/12/19 को 1705 चादरों का स्टॉक दिखाया गया एवं उसी दिन वितरण दिखाया गया है। जांच का विषय यह है कि जिले भर के छात्रावास अधीक्षकों की उपस्थिति 03/12/19 को छात्रावास, आश्रमों में उल्लेखित है और उसी दिन जिला मुख्यालय पर उपस्थित होकर चादर लेकर गए हैं। एक ही दिन में छात्रावास अधीक्षकों की दो जगह उपस्थिति संदिग्ध है। उपरोक्त घोटाले की जांच की जानी चाहिए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भड़काऊ पोस्ट पर होगी सख्त कार्रवाई : एसडीओपी सोनाली गुप्ता     |     बेगमगंज में धूमधाम से मनाई प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ की जयंती     |     परीक्षा में कम नंबर आने के डर से गायब हुई छात्रा इंदौर में मिली     |     राष्ट्रीय राजमार्ग पर अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से रहवासी परेशान, हटाने की उठी मांग     |     अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित हुआ  कार्यक्रम     |     आईडीबीआई बैंक के चक्कर लगा रहे खाताधारी आंकड़ा एक करोड़ से ऊपर पहुंचा     |     मुनि संघ का नगर प्रवेश हुआ     |     विशाल वाहन रैली निकाली गई     |     रायसेन जिले के 779 श्रद्धालु मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन यात्रा पर अयोध्या रवाना     |     एनएसएस सीमित संसाधनों में जीवन निर्वाहन की प्रेरणा देता है- प्रो-पुनीत कुमार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811