Let’s travel together.

रायसेन में खाद को लेकर मारामारी,सुबह 5 बजे से लाइन में लगते है किसानपुलिस के पहरे में खाद वितरण

0 136

 

एक किसान को 6 बोरी खाद का वितरण

रायसेन।  जिले में किसान इन दिनों यूरिया के लिए परेशान है। जिला मुख्यालय स्थित विपणन संघ के गोदाम पर किसान सुबह 4 बजे से लाइन में लगकर खाद ले रहे है। यहां पुलिस के साये में खाद का वितरण किया जा रहा है।

– विपणन संघ द्वारा भी यहां एक किसान को महज 6 बोरी ही यूरिया खाद दिया जा रहा है।हालात यह है कि सरकार किसानों को जहां पर्याप्त खाद उपलब्ध कराने का दावा कर रही है वही यूरिया खाद के लिये किसानों की लंबी लंबी कतारें वितरण केंद्र पर लगी है।


विपणन संध के अधिकारी खाद की पर्याप्त उपलब्धता बता रहे है। अधिकारियो का कहना है कि जिले में खाद का कोई संकट नही है। खाद की रैक रेलवेस्टेशन पर लग रही है।

लेकिन इन सब मामले का एक पहलू यह भी है कि किसान कृषक सेवा सहकारी संस्थाओं से खाद न लेकर नगद खाद लेने विपणन संघ के बिक्री केंद्र पर आ रहे है। इसकी मुख्य बजह यह है कि किसानों ने सहकारी संस्थाओं से पूर्व में खरीफ फसल पर खाद लिया लेकिन उसके बकाया जमा नही किया है।जिले में करीब 45 हजार से अधिक किसान डिफाल्टर है। जबकि सोसायटियों में खाद पर्याप्त है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा भारती के सिलाई-मेहंदी केंद्र का पदाधिकारियों ने किया अवलोकन     |     दीवानगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर नहीं, 5 दिनों से मरीज परेशान     |     बारिश बनी बेजुबानों की मौत का कारण, देहरी के पास अज्ञात वाहन ने गायों के झुंड को रौंदा     |     5 दिन से अघोषित बिजली कटौती से दीवानगंज क्षेत्र बेहाल, बारिश की कमी के बीच धान की फसल पर मंडराया संकट     |     मानव तस्करी, जुआ और अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस का जागरूकता अभियान, ग्रामीणों से मांगा सहयोग     |     पत्रकार हौसला छोड़ दें तो लोकतंत्र में दरारें आ जाएंगी – राजेश रैना”     |     सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में धरसीवा को एक ओर सौगात     |     10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा राष्ट्रीय महाअभियान का होगा तिल्दा में शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से श्री नायडू से की सौजन्य भेंट     |     वर्षायोग चातुर्मास कलश स्थापना समारोह 9 अगस्त को     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811