Let’s travel together.

कार की टक्कर से घायल एक और युवक की इलाज के दौरान मौत, मृतकों की संख्या हुई दो

0 151

–कार की टक्कर से युवक के शरीर में 8 जगह हुए थे फेक्चर
-सलामतपुर थाने के हलाली डेम रोड पर 11 दिसंबर को हुआ था एक्सीडेंट, कार चालक की अब तक नही हुई गिरफ्तारी

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट

थाना क्षेत्र के हलाली डेम रोड पर 11 दिसंबर को हुए सड़क हादसे में एक युवक की और इलाज के दौरान भोपाल के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। अब इस हादसे में मृतकों की संख्या दो हो गई है। वहीं 2 अन्य लोग भी घायल हैं। जिनका इलाज भी भोपाल में ही चल रहा है। सलामतपुर पुलिस ने टक्कर मारने वाली कार एमपी04 ईसी 4880 तो उसी दिन ज़ब्त कर ली थी। लेकिन ड्रायवर की अभी तक गिरफ्तारी नही हुई है। परिवहन विभाग की वेबसाइट पर यह कार किसी अरुण कुमार शुक्ला पुत्र गेंदालाल शुक्ला मकान नम्बर 372 टीलाजमालपुरा नियर राम मंदिर भोपाल के नाम पंजीकृत है।

गौरतलब है कि 11 दिसंबर रविवार शाम को सलामतपुर थाना अंतर्गत हलाली डेम रोड के खोहा गांव में एक तेज़ रफ़्तार कार की टक्कर से घायल हुए मोटरसाइकिल सवार युवक दीपक गिर पुत्र भूरा गिर उम्र 30 वर्ष निवासी गोसांई मोहल्ला दीवानगंज की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। वहीं मोटरसाइकिल पर बैठे धर्मेंद्र गिर पुत्र मुन्ना गिर उम्र 35 वर्ष निवासी नरसिंहगढ़ को 108 की मदद से गंभीर घायल होने पर फेक्चर अस्पताल भोपाल में रेफर किया गया था। धर्मेंद्र गिर के शरीर में आठ जगह फेक्चर आए थे। उनके दोनों पैर दुर्घटना में टूट गए थे। और रीढ़ की हड्डी, जांघ व सीने में भी फेक्चर आए थे। युवक का इलाज पहले भोपाल फेक्चर अस्पताल में चला फिर पैसों की कमी हो जाने पर चिरायु अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां धर्मेंद गिर की इलाज के दौरान मौत हो गई। जिसका क्रियाकर्म मंगलवार को किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सीईसी के खिलाफ लामबंदी से विपक्ष को सियासी लाभ कितना? अजय बोकिल      |     दो दिन से फंसे थे बाढ़ में सूचना मिलते ही रात के अंधेरे में किया रेस्क्यू,दो फेक्ट्री कर्मियों सहित पांच का सफल रेस्क्यू     |     मवेशियों को बचाने के चक्कर में 10 फीट गहरी खाई में पलटी पिकअप     |     हलाली डैम का जलस्तर 1507 फीट पर पहुंचा, एक फीट और बढ़ा तो खुलेंगे चैनल गेट     |     पेंशनर्स महासंघ की बैठक में कैशलेस बीमा और महंगाई राहत के मुद्दे पर चर्चा     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने रीवा में मुख्यमंत्री सुगम बस सेवा का किया शुभारंभ      |     प्रौढ़ शिक्षा विभाग से स्कूल शिक्षा विभाग में आए 30 से अधिक अधिकारियों की पदोन्नति तत्काल रद्द की जाए : मुरारी लाल सोनी      |     सेवा संकल्प अभियान के तहत सामूहिक योगाभ्यास आयोजित     |     मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने डॉक्टर ज़ीशान अहमद को किया सम्मानित      |     पुलिस कार्रवाई के विरोध में एसपी कार्यालय के सामने चक्काजाम, ग्रामीणों ने की निष्पक्ष जांच की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811