Let’s travel together.

रायसेन की रामलीला :: प्रभु श्री राम ने किया ताड़का का वध,यज्ञ करने राम लक्ष्मण को राजा दशरथ से मांग कर लाए गुरु विश्वामित्र

0 224

सी एल गौर रायसेन

श्री रामलीला महोत्सव के चलते सोमवार को स्थानीय कलाकारों द्वारा ताड़का वध एवं अहिल्ला तारण की कथा का मैदानी मंचन किया गया। इस दौरान अयोध्या के राजा दशरथ जी के पास गुरु विश्वामित्र राम लक्ष्मण को मांगने के लिए पहुंचते हैं जैसे ही गुरु विश्वामित्र ने राजा दशरथ से अपना यज्ञ पूर्ण करने के लिए राम-लक्ष्मण की उनसे मांग की यह बात सुनकर राजा दशरथ अचरज में पड़ गए और बोले गुरुदेव वैसे ही चौथेपन्न में पुत्रों की प्राप्ति हुई है यह पुत्र मेरे आंखों के तारे हैं आप इन्हें मांग कर ले जाएंगे तो मैं भी अनाथ जैसा हो जाऊंगा ।

इस पर गुरु विश्वामित्र राजा दशरथ जी को काफी समझाते हैं कि तुम्हारे पुत्रों का कुछ नहीं होगा मैं यज्ञ में जो राक्षस बाधा कर रहे हैं उन को मारने के लिए इन बालकों को ले जा रहा हूं। इस प्रकार से गुरु वशिष्ट जी के कहने पर राजा दशरथ अपने दोनों पुत्र राम और लक्ष्मण को गुरु विश्वामित्र के साथ भेज देते हैं जब गुरु विश्वामित्र वन में राम लक्ष्मण को ले जाते हैं और सबसे पहले उन्हें रणभूमि में यूद्ध करने की विद्या का अभ्यास कराते हैं उन्हें प्रशिक्षण देते हैं कि राक्षसों से किस प्रकार से युद्ध करना है। इसके पश्चात प्रभु श्री राम ने विश्वामित्र से कहा कि हे गुरुदेव आप निश्चिंत होकर यहां यज्ञ करें इस बीच कोई भी राक्षस आता है तो हम उसे छोड़ेंगे नहीं। इस प्रकार से गुरु विश्वामित्र यज्ञ करने लगते हैं

उसी दौरान ताड़का नाम की राक्षसी यज्ञ को विध्वंस करने के लिए आती है,भगवान राम और लक्ष्मण इस ताड़का राक्षसी से युद्ध करते हैं और उसको मार देते है। इसके बाद सूभाऊ लड़ने के लिए आता है तो वह भी भगवान के हाथों मारा जाता है। इसी दौरान उसके भाई मरीज को वान मार देते हैं जिससे वह 16 योजन दूर जाकर गिरता है यह प्रसंग बहुत ही रोचक हैं यही मारीच आगे जाकर लंका में सोने का मिर्ग बनकर सीता हरण का माध्यम बनेगा। इस प्रकार से रामलीला में भगवान प्रभु श्री राम ने ताड़का का वध कर दिया और गौतम नारी अहिल्या को तार दिया। इस दौरान रामलीला में जिन कलाकारों ने आकर्षक अभिनय किया उनमें रामलीला संचालक पंडित राजेंद्र शुक्ला ने गुरु विश्वामित्र, पंडित संतोष शर्मा राजा दशरथ, रुद्रांश शर्मा ने राम, और अंकित तिवारी ने लक्ष्मण तथा कलाकार अर्जुन ने ताड़का,जगदीश रैकवार ने सुभाऊ का शानदार अभिनय किया।

रामलीला में मंगलवार को होगी धनुष यज्ञ की आकर्षक लीला

रामलीला में आज मंगलवार को रामायण जी के अति सुंदर प्रसंग धनुष यज्ञ की लीला का मंचन स्थानीय कलाकारों द्वारा शानदार तरीके से रामलीला मैदान में किया जाएगा इस दौरान राजा जनक द्वारा सीता स्वयंवर का विशाल आयोजन किया जाएगा जिसमें दूरदराज के बड़े राजा महाराजा लंकापति रावण बाणासुर जैसे अनेक योद्धा धनुष तोड़ने के लिए आएंगे इस रोचक पूर्ण कृष्ण की लीला को देखने एवं धर्म का लाभ उठाने की अपील रामलीला मेला समिति के समस्त पदाधिकारियों द्वारा धर्म प्रेमियों से की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

करोड़ों रुपए के नाला निर्माण के बाबजूद स्तूप रोड जलमग्न अस्पताल में भी घुसा पानी     |     घर में फंदे से लटका मिला 50 वर्षीय व्यक्ति का शव,  घर पर नहीं थे मृतक के परिजन     |     दूसरे सावन सोमवार को शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा क्षेत्र     |     मूसलधार बारिश ने मचाई तबाही, घरों में घुसा पानी, सेमरा स्कूल 3 फीट तक जलमग्न, 24 लाख की पुलिया का हिस्सा बहा     |     10 किलोमीटर नंगे पैर चले कांवड़िए, शिवालयों में किया जलाभिषेक     |     नर्मदा जल लेकर सिद्ध शिवालय धाम पहुंचे कांवड़िए, किया भगवान शिव का जलाभिषेक     |     बेगमगंज में घटिया निर्माण की खुली पोल,पलकमती का नवनिर्मित नाला ढहा      |      धमतरी के सर्वोदय स्कूल में बिखरी छत्तीसगढ़ी संस्कृति की छटा, गेंड़ी पर चढ़े अतिथि     |     रायपुर में आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा देशभक्ति से सराबोर रही यात्रा     |     बारिश का कहर, उफनते नालों के बीच जान जोखिम में डाल रहे लोग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811