Let’s travel together.

व्यक्ति के चरित्र से ही राष्ट्र का निर्माण होता है – श्रीमती जैन

0 109

धीरज जॉनसन दमोह

ज्ञानचंद श्रीवास्तव शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य डां के पी अहिरवार के निर्देशन में राजनीति विज्ञान विभाग में “राष्ट्रीय चेतना के निर्माण में युवाओं के योगदान” विषय पर एक संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया इस कार्यक्रम में राजनीति विज्ञान विषय की उपयोगिता तथा राष्ट्रीय चेतना के निर्माण में युवाओं के योगदान पर ना केवल उपस्थित विद्यार्थियों ने बल्कि राजनीति विज्ञान के विषय विशेषज्ञों ने अपने विचार साझा किए ‌।

कार्यक्रम की अध्यक्ष एवं राजनीति विज्ञान विभाग की विभागध्यक्ष डॉ इंदिरा जैन ने राजनीति विज्ञान की उपयोगिता, विद्यार्थियों की जीवन शैली अनुशासन भविष्य निर्माण और देश और समाज के प्रति उनकी उपयोगिता तथा भूमिका पर अपने विचार प्रस्तुत किए वही डॉ सिकंदर डलगज ने भारतीय संविधान का हमारे व्यक्तिगत जीवन और देश की शासन व्यवस्था में क्या उपयोगिता है इस पर अपने विचार साझा किए। दिवाकर पटेल ने विद्यार्थियों में अनुशासन कैसे विकसित हो और विद्यार्थी सामाजिक मूल्यों में किस प्रकार से अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकते हैं इस पर विचार रखें।

मंच संचालन कर रहे डॉ अनिल जैन ने राजनीति विज्ञान, भारतीय संविधान, शासन और प्रशासन तथा विद्यार्थियों के चरित्र निर्माण अनुशासित जीवन शैली और बोलचाल के तौर तरीके पर अपने विचार रखे। विद्यार्थियों में पूर्णिमा तिवारी, कामना कासौटिया, ऋचा पटेल, और महेंद्र पटेल ने भी अपने विचार प्रस्तुत किये।
न्यूज सोर्स-डॉ.अनिल जैन

Leave A Reply

Your email address will not be published.

10 दिन बाद झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे खिले, 40 गांवों में लौटी रौनक     |     जर्जर भवनों के साये में दीवानगंज-अंबाडी, बच्चों और मरीजों की सुरक्षा पर मंडरा रहा खतरा     |     सावन में शिव भक्ति की गूंज,  निकलेगी भव्य भाव कलश यात्रा     |     नाली के अभाव में सीसी रोड पर भर रहा बारिश का पानी, ग्रामीण परेशान     |     सिलयारी से मुक्तेश्वर महादेव धाम तक गूंजेंगे बोल बम के जयकारे     |     छत्तीसगढ़ में पेपर लीक आरोपियों को छत्तीस घंटे में पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     चित्रकला प्रतियोगिता एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित     |     नीलकंठेश्वर धाम में शिवलिंग निर्माण कार्यक्रम एवं गेलपुर में धर्मशाला भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा      |     शिवपुरी में बलराम कृषि महोत्सव, सीएम मोहन यादव ने वीडियो कॉन्फ्रेंस से किया किसानों से संवाद     |     रायसेन में राठौर क्षत्रिय समाज की बैठक, सूर्या प्रकाश जिला अध्यक्ष और अमित राठौर बने नगर अध्यक्ष     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811