घरेलू विवाद में हुई मारपीट में पिता ने तोडा दम सूचना पर पुलिस ने अंतिम संस्कार के पूर्व शव कब्जे में लेकर कराया पोस्टमार्टम
देवेंद्र तिवारी सांची रायसेन
सांची के वार्ड नं एक में उस समय सनसनी फ़ैल गई जब पुत्री ने ही अपने ही पिता की अपने विरुद्ध गवाही देने पर अपने भाई के साथ मिलकर पिटाई कर दी जिससे पिता की मौत हो गई । हालांकि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि सांची के वार्ड नं 1 में रहने वाले राजाराम पाल का घर सिंचाई कालोनी के ऊपर पठार पर स्थित है वह अपने घर पर था । उसने अपनी पुत्री का विवाह मंटू पाल से किया था कुछ समय पुत्री का दाम्पत्य जीवन ठीक ठाक गुजरा इसके बाद दोनों पति पत्नी में खटपट शुरू हो गई तथा पत्नी हरिसिंह नामक व्यक्ति के साथ रहने लगी इस मामले को लेकर पहले पति मंटू पाल ने अपनी पत्नी पर प्रकरण दर्ज करा दिया । जब मामला न्यायालय में पहुंच गया तो मृतक पिता ने अपनी पुत्री के विरुद्ध गवाही दे दी थी इस बात पर पुत्री गुस्सा हो गई तथा अपने पिता के घर जा पहुंची एवं विवाद करने लगी बात बढ गई तथा पुत्री ने अपने पिता की लाठी डंडों से पिटाई शुरू कर दी इस मारपीट में पुत्री के भाई ने भी अपनी बहन का साथ दिया जिससे पिता राजाराम की मौत हो गई । इस मामले को दबाकर बहन भाई अपने पिता के अंतिम संस्कार करने की जुगत में जुट गए संस्कार के पूर्व ही पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति की पिटाई के दौरान मौत हो गई तत्काल मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी अमरसिंह निगम दलबल सहित मौके पर पहुंचे तथा राजाराम मृतक का शव कब्जे में लिया एवं उसे अस्पताल पीएम हेतु लाया गया । तथा इस

मामले की तह तक पहुंचने पुलिस ने हर अलग अलग बिंदुओं पर जांच शुरू कर दी इस मामले में मृतक की पुत्री तथा भाई सहित घर के अन्य सदस्यों से पूछताछ शुरू कर दी । जबकि मोहल्ले के कुछ लोगों के अनुसार मृतक राजाराम की मौत पिटाई से हुई है इस मामले को पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी श्री निगम के नेतृत्व में दल गठित कर दिया जिससे मृतक की मौत की गुत्थी सुलझाई जा सके तथा पुलिस को पीएम रिपोर्ट का भी इंतजार करना पड़ेगा ।तब तक पुलिस जांच में जुट गई है इस जांच दल में शामिल सहायक उपनिरीक्षक राजेश बडगूजर आर,गगन शर्मा शैलेन्द्र सैनिक माखनसिंह व शुभम है । हालांकि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस गुत्थी को सुलझाने हर बिंदु पर जांच कर रही है जांच में पिटाई से मौत पाई जाती है तो पुलिस आरोपियों को हिरासत में लेकर प्रकरण दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई करेगी। इस मामले में पुलिस ने बताया कि हम मामले की गंभीरता को देखते हुए हर बिंदु पर जांच कर रहे हैं तथा जांच में आने के बाद ही आगे कार्रवाई की जायेगी।