Let’s travel together.

सी.सी.ई. काउंसलिंग क्लास में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें सभी विद्यार्थी: डॉ.रामजी दास राठौर

0 163

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी में शासकीय श्रीमंत माधवराव सिंधिया महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ आरएस ठाकुर के निर्देशानुसार वाणिज्य विषय के अतिथि विद्वान डॉ. रामजी दास राठौर द्वारा सी.सी.ई. काउंसलिंग क्लास अभिनव पहल की गई है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए डॉ. रामजी दास राठौर ने बताया कि वाणिज्य विभाग के बीकॉम प्रथम वर्ष, द्वितीय वर्ष एवं तृतीय वर्ष के सभी विद्यार्थियों की सीसीई काउंसलिंग क्लास 10 नवंबर 2022 से 30 कार्य दिवस के लिए संचालित की जाएंगी।

सीसीई काउंसलिंग क्लास में वाणिज्य विभाग के सभी विद्यार्थी अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें। कक्षाओं में उपस्थित विद्यार्थियों को सीसीई के 50% अंक उपस्थिति के एवं 50% अंक लिखित परीक्षा के माध्यम से प्रदान किए जाएंगे। जो विद्यार्थी सीसीई काउंसलिंग क्लास में अनुपस्थित रहेंगे उन्हें सीसीई की परीक्षा में नहीं बैठने दिया जाएगा जिसके लिए विद्यार्थी स्वयं जिम्मेदार होंगे। अतः वाणिज्य विभाग के समस्त विद्यार्थियों को सूचित किया जाता है कि सभी विद्यार्थी अपने निर्धारित समय पर बीकॉम प्रथम वर्ष, द्वितीय वर्ष एवं तृतीय वर्ष की सीसीई काउंसलिंग कक्षाओं में अनिवार्य रूप से महाविद्यालय के वाणिज्य विभाग में उपस्थित रहकर डॉ. रामजी दास राठौर से संपर्क कर अपनी कक्षाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त करें तथा भविष्य में होने वाली किसी भी प्रकार की असुविधा से बचें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विरासत के संरक्षण के लिए गांवों में नागरिकों से संवाद कर रहे आईएएस अंकित कुमार जैन     |     श्रीराम मंदिर: ‘चढ़ावा चोरी कांड’ से उपजे चार नरेटिव ! -अजय बोकिल      |     उत्कृष्ट विद्यालय गैरतगंज में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित     |     स्व.बाबूलाल गौर महाविद्यालय में आयोजित ‘पर्यटन और होटल प्रबंधन में रोज़गार अवसर ‘विषय पर विचार गोष्ठी आयोजित     |     भोपाल में फायर सेफ्टी पर सख्ती, 10 हाईराइज इमारतों और 39 कोचिंग संस्थानों को नोटिस     |     सांची विधायक के निवास के पास जनता परेशान, पुलिया की मांग को लेकर नागरिकों ने नपा अध्यक्ष के सामने जताई नाराजगी     |     गोंडवाना की वीरांगना महारानी दुर्गावती मडावी का बलिदान दिवस श्रद्धा एवं गौरव के साथ मनाया गया     |     विरासत के संरक्षण के लिए गांवों में नागरिकों से संवाद कर रहे आईएएस अंकित कुमार जैन     |     श्रीराम लला प्रतिष्ठा एवं हनुमत पुनः प्रतिष्ठा     |     साइबर अपराधों पर रोक के लिए पुलिस का बड़ा जागरूकता अभियान शुरू     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811