Let’s travel together.

अध्यक्ष एवं अखाड़ा प्रमुख को शील्ड देकर सम्मानित किया गया

0 406

देवेश पाण्डेय सिलवानी रायसेन

विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल जिला बरेली की बैठक बुधवार को विश्वकर्मा गार्डन में संपन्न हुई। जिसमे हित चिंतक अभियान जो कि 6 नंबर से 20 नंबर तक चलेगा। जिसको लेकर कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों से चर्चा हुई । विभाग मंत्री मलखान सिंह द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि प्रांतीय अधिकारी विभाग अधिकारी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ, विभाग संयोजक जस्सी अटवाल द्वारा कार्यकर्ताओं को बताया कि इस अभियान का उद्देश्य है कि बजरंग दल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता घर-घर जाकर इस अभियान की जानकारी देंगे और बजरंग दल के इस अभियान को सफल बनाने के लिए घर के प्रत्येक सदस्य को बजरंग दल से जुड़ने का आवाहन करेंगे। जिला संयोजक बलवंत द्वारा बताया कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए सभी को बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेना पड़ेगा। इस अभियान को प्रत्येक घर तक पहुंचकर ही सफल बनाया जा सकता है । एवं बैठक में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल प्रखंड सिलवानी द्वारा दशहरे के मौके पर सभी झांकी समिति के अध्यक्षों को सम्मानित करना था विजयदशमी के मौके पर यह कार्यक्रम नहीं होने के कारण इस बैठक के माध्यम से ही अध्यक्षों को शील्ड वितरण की गई जिसमें सभी अध्यक्ष एवं अखाड़ा प्रमुख को शील्ड देकर सम्मानित किया गया । जिला मंत्री मोनू, प्रांत मठ मंदिर प्रमुख महेश नामदेव एवं प्रखंड विश्व हिंदू परिषद अध्यक्ष राहुल नामदेव, प्रखंड संयोजक मुकेश साहू, प्रखंड मंत्री अनुराग राय, नगर अध्यक्ष आलोक शर्मा, प्रखंड गौ रक्षक प्रमुख राजेश कुमार आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी इस मौके पर उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विधायक अनुज शर्मा ने विकास कार्यों की समीक्षा की     |     इंदौर में मुख्यमंत्री “जनसंकल्प से समाधान अभियान” आज, डॉ.मोहन यादव होगे शामिल     |      जिला न्यायालय परिसर में मेगा लीगल आउटरीच एंड अवेयरनेस कैंप एवं वृहद विधिक सेवा प्रदर्शनी का आयोजन     |     फैक्ट्री चौराहा पर हादसे की कार 25 दिन बाद भी लावारिस, जिम्मेदार बेखबर     |     दीवानगंज के पास खेजड़ा जमुनिया में स्थित वेलस्पन कंपनी के कोटिंग प्लांट में भीषण आग, लाखों का नुकसान     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर फिर हादसा, कोसाखेड़ी जोड़ पर दो बाइक टकराईं, दो युवक गंभीर     |     जवारे विसर्जन में बड़ी संख्या में सनातनी हुए शामिल     |     रामनवमी पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, शोभायात्रा का जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत     |     100 बच्चों का भविष्य अधर में, समय से पहले बंद मिला शासकीय स्कूल     |     आईडीबीआई बैंक एफडी घोटाला मामला,फर्जी बॉन्ड बनाने वाले प्रिंटिंग प्रेस संचालक सहित दो ओर गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811