Let’s travel together.

राज्य के सभी जिलों में लगाई जाएगी छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमाएं

0 144

1200 किलो वजनी है प्रतिमा, पद्मश्री जे.एम.नेल्सन ने केवल एक माह में किया तैयार

सुरेन्द्र जैन धरसीवा रायपुर

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंगलवार की शाम कलेक्टोरेट चौक में रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा नवनिर्मित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ महतारी हमारे राज्य की अस्मिता, सम्मान और स्वाभिमान का प्रतीक है। छत्तीसगढ़ की माटी की परंपरा और लोक संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए प्रतिमा स्थापित की गई है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा सभी जिलों में छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमाएं लगाने का फैसला किया गया है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार राज्य के पारंपरिक त्योहारों, खेलों, कला और संस्कृति को बढ़ावा देने पर विशेष ध्यान दे रही है।

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ महतारी की 11 फुट ऊंची एवं 1200 किलो वजन की इस कांस्य प्रतिमा का निर्माण देश के ख्यातिलब्ध मूर्तिकार भिलाई निवासी पद्मश्री जे.एम. नेल्सन द्वारा केवल एक माह के भीतर किया गया है। इस प्रतिमा स्थल का संरचनात्मक स्वरूप रायपुर के ऑर्किटेक्ट श्री मनीष पिल्लेवार ने तैयार किया है। इस प्रतिमा का निर्माण जिला प्रशासन, रायपुर के मार्गदर्शन में रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड एवं नगर निगम रायपुर द्वारा कराया गया है।

इस अवसर पर कृषि मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री रविंद्र चौबे, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, विधायक एवं छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष श्री कुलदीप जुनेजा, महापौर श्री एजाज ढेबर, विधायक श्री सत्यनारायण शर्मा, जनप्रतिनिधिगण, कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत कुमार अग्रवाल, स्मार्ट सिटी लिमिटेड रायपुर के एमडी एवं नगर निगम रायपुर आयुक्त श्री मयंक चतुर्वेदी सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा संकल्प अभियान में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, चित्रों में उकेरा विकसित भारत का सपना, भाषणों में रखे प्रभावी विचार     |     वन अधिकार पट्टे ने बदली रूपबसंत की जिंदगी     |     बाबा पीर फतेह उल्लाह शाह साहब के तीन दिवसीय उर्स का समापन, कुल की दुआ में मांगी अमन-चैन की दुआ     |     गुलगांव के जंगल में आबकारी विभाग की दबिश, 3 हजार किलो महुआ लाहन बरामद     |     सृजन संवाद’: मंडीदीप में एसडीओपी ने बच्चों और पालकों के साथ की चर्चा     |     FLN प्रशिक्षण के द्वितीय चरण का शुभारंभ, शिक्षकों को साक्षरता कार्यक्रम की दी जानकारी     |     विधायक अनुज शर्मा ने पत्नी सहित लिया मरणोपरांत अंगदान का  संकल्प     |     सेवा से संकल्प माह में  सराहनीय सहभागिता,150 महिला एवं पुरुषों ने किया रक्तदान     |     रायसेन में मंदिर पुजारी को हटाने की मांग, सैकड़ों लोगों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर सौंपा ज्ञापन     |     बृजगोपाल लोया बने भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811