Let’s travel together.

रैन बसेरा निर्माण को लेकर ठेकेदार के विरुद्ध शुरू हुई कार्रवाई

0 166

देवेंद्र तिवारी सांची रायसेन

गरीब असहाय निराश्रितों को ठिकाना उपलब्ध कराने लाखों रुपए की राशि खर्च कर बसस्टेंड परिसर में रैन बसेरा निर्माण शुरू किया गया था परन्तु ठेकेदार ने अधूरा निर्माण छोड दिया था इस अधूरे निर्माण पर नप प्रशासन ने कार्यवाही शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार बसस्टेंड परिसर में गरीबों निराश्रित बेसहारा लोगों को ठहरने की सुविधा उपलब्ध कराने नगर परिषद प्रशासन ने लाखों रुपए स्वीकृत कर रैन बसेरा निर्माण शुरू किया था तथा इसका ठेका भी दे दिया गया था परन्तु आधा अधुरा निर्माण कर ठेकेदार ने लगभग छः महीने से निर्माण बंद कर दिया था जो आज तक बंद पडा है इस अधूरे निर्माण को लेकर लोगों में नप को लेकर चर्चा चल पड़ी थी तथा जिनके लिए यह निर्माण कराया जा रहा था उनके भी अरमानों पर पानी फिर गया था ।इसी निर्माण को लेकर नगर परिषद प्रशासन ने सख्त रवैया अपनाते हुए ठेकेदार को दो बार नोटिस जारी कर दिए परन्तु ठेकेदार की नींद नहीं खुल सकी । इस मामले में सीएमओ हरीश सोनी ने बताया कि निर्माण कार्य पूर्ण करने हमने पहले ही नोटिस जारी कर दिए हैं परन्तु अभी तक ठेकेदार ने निर्माण शुरू नहीं किया है । ठेकेदार द्वारा निर्माण कार्य को लेकर लापरवाही बरतने पर हम नियमानुसार कार्रवाई कर रहे हैं तथा ठेकेदार द्वारा निर्माण कार्य शीघ्र शुरू नहीं हुआ तो हम ठेकेदार की जमाराशि राजसात करने की कार्यवाही शुरू करेंगे तथा ठेका निरस्त करने की कार्यवाही की जायेगी ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गणेश विसर्जन के बाद दुर्गा प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में जुटे अंबाड़ी के मूर्तिकार     |     बालमपुर में डाक चौपाल, ग्रामीणों को डाक विभाग की योजनाओं की दी जानकारी     |     चुनाव आयोग को लेकर भ्रम फैलाने पर राहुल गांधी माफी मांगें : राकेश शर्मा     |     एक पटवारी, कई हल्कों का जिम्मा,किसानों के काम में हो रही देरी     |     सिलवानी में राशन दुकान पर महिलाओं का हंगामा, फिंगर लगवाने के बाद राशन नहीं देने का आरोप     |     विधायक अनुज शर्मा आई आई टी मद्रास में लेंगे क्लास      |     रायपुर के अग्रसेन धाम में कल जुटेंगे देशभर के जैन पत्रकार,दो दिवसीय महा सम्मेलन का हुआ आगाज     |     नक्सल मुक्ति के बाद बालाघाट में स्वास्थ्य एवं नागरिक सुविधाओं का तेजी से सुदृढ़ीकरण: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     मध्यप्रदेश के 100 जांबाज पुलिसकर्मियों का होगा सम्मान, उमरावगंज थाना प्रभारी वीरेंद्र विश्वकर्मा भी होंगे सम्मानित     |     भोजपुर विधानसभा में अब नेताओं की सरकारी जमीन पर नजर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811