Let’s travel together.

शहर एवं गांवों के मंदिरों में देखा गया श्री महाकाल लोक लोकार्पण कार्यक्रम का लाईव प्रसारण

0 131

मंदिरों में जनसहयोग से शिव भजन, पूजन, कीर्तन, अभिषेक, आरती के आयोजन किए गए

देवेश पाण्डेय सिलवानी रायसेन

धार्मिक नगरी उज्जैन में श्री महाकाल लोक, का लोकार्पण 11 अक्टूबर 2022 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रदेश की ऐतिहासिक, पौराणिक धार्मिक नगरी उज्जैन में श्री महाकाल लोक, का लोकार्पण किया गया। इस कार्यक्रम का सिलवानी नगर एवं ग्रामीण के गॉवों, में स्थित विभिन्न मंदिरों पर लोगों द्वारा लाईव प्रसारण देखा गया। इस दौरान मंदिरों में जनसहयोग से शिव भजन, पूजन, कीर्तन, अभिषेक, आरती सहित अन्य आयोजन किए गए, जिनमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।


नगर मंडल अध्यक्ष विजय शुक्ला सिलवानी नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि विभोर जैन एवं जनपद सीईओ रश्मि चौहान नगर परिषद सीएमओ सुनील जैन भाजपा मंडल कार्यकर्ता एवं युवा मोर्चा नगर कार्यकर्ता, नगर परिषद के पार्षद जनपद प्रांगण शिव मंदिर पहुंचकर कार्यक्रम में शामिल हुए तथा उज्जैन में श्री महाकाल लोक के लोकार्पण कार्यक्रम का लाईव प्रसारण भी देखा। इसके पूर्व उन्होंने मंदिर में पूजा-अर्चना कर सभी के स्वास्थ्य और कल्याण की कामना की सिलवानी बजरंग चौराहा पर अनगढ़ हनुमान मंदिर श्री सौजनी धाम ग्राम सांईखेड़ा, मंदिरों पर भजन, पूजन, कीर्तन, अभिषेक, आरती सहित अन्य आयोजन किए गए जिनमें पुजारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में श्रृद्धालु शामिल हुए। इस दौरान श्री महाकाल लोक के लोकार्पण कार्यक्रम का लाईव प्रसारण भी देखा गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने रीवा में मुख्यमंत्री सुगम बस सेवा का किया शुभारंभ      |     प्रौढ़ शिक्षा विभाग से स्कूल शिक्षा विभाग में आए 30 से अधिक अधिकारियों की पदोन्नति तत्काल रद्द की जाए : मुरारी लाल सोनी      |     सेवा संकल्प अभियान के तहत सामूहिक योगाभ्यास आयोजित     |     मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने डॉक्टर ज़ीशान अहमद को किया सम्मानित      |     पुलिस कार्रवाई के विरोध में एसपी कार्यालय के सामने चक्काजाम, ग्रामीणों ने की निष्पक्ष जांच की मांग     |     अतिथि विद्वानों ने जताया सरकार पर भरोसा,मध्यप्रदेश पालिसी करेगी अतिथि विद्वानों का भविष्य सुरक्षित     |     धान जी-टैग को लेकर किसानों के साथ कांग्रेसियों ने की मंत्रणा     |     टिकुआ से समाज रत्न तक का सफर, संघर्ष और सेवा की मिसाल थे स्वर्गीय टेकचंद जैन     |     खनिज विभाग की कार्रवाई पर उठे सवाल, पीड़ित बोला रॉयल्टी होने के बावजूद की गई कार्रवाई     |     परियोजना की समनापुर सेक्टर की सभी आंगनवाड़ी में सेवा संकल्प अभियान के तहत मनाया आंगन मिलन उत्सव     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811