Let’s travel together.

ऑपरेशन प्रहार के तहत नशे का सामान बेचने वालो के खिलाफ सिलवानी में ताबड़तोड़ कार्यवाही

0 129

9 किलो गांजा और अन्य मादक पदार्थ सहित तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

देवेश पाण्डेय सिलवानी रायसेन

पुलिस अधीक्षक रायसेन श्री विकास शाहवाल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमृत मीणा के निर्देश निर्देशन मैं अनुभाग सिलवानी अंतर्गत थाना सिलवानी में तीन व्यक्तियों को गांजा मादक पदार्थ लिए हुए पकड़ा गया 1, ग्राम बेरुआ में आरोपी नरेंद्र पिता मदन सिंह साहू के कब्जे से लगभग 6 किलो गांजा दो आरोपी विष्णु राय पिता बाबूलाल राय निवासी आजाद मार्केट सिलवानी के कब्जे से सवा किलो गांजा, आरोपी रविंद्र राय पिता मधुसूदन राय निवासी साईं खेड़ा के कब्जे से लगभग पौने 2 किलो गांजा जप्त किया गया है तीनों आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किए गए जब्त गाजा की कीमत 1लाख 20 हजार रुपये आकी गई है, इसके अलावा अवैध रूप से शराब बेचने वाले छह व्यक्तियों के विरुद्ध एवं खुले मैदान में शराब पीने वाले 3 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 34 एवं धारा 36 भी आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है ।

एसडीओपी सिलवानी राजेश तिवारी ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश अनुसार पूरे मध्यप्रदेश में नशा मुक्ति हेतु ऑपरेशन प्रहार चलाया जा रहा है जिसके तहत हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है जिस पर कोई भी व्यक्ति अवैध रूप से गांजा अफीम चरस आदि मादक पदार्थ बिक्री की सूचना दे सकता है, सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा, वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश है की नशे से समाज को मुक्त कराने हेतु अवैध रूप से संचालित सभी गतिविधियों की जड़ों पर प्रहार करना है।
सिलवानी थाना प्रभारी माया सिंह के नेतृत्व में उप निरीक्षक आर एस पांडे, उपनिरीक्षक आरती धुर्वे, उप निरीक्षक संतोष दांगी एवं उनकी टीम द्वारा उपरोक्त कार्रवाई की गई ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

क्रांतिकारी सरदार भगत सिंह जी की जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित     |     सीईसी के खिलाफ लामबंदी से विपक्ष को सियासी लाभ कितना? अजय बोकिल      |     दो दिन से फंसे थे बाढ़ में सूचना मिलते ही रात के अंधेरे में किया रेस्क्यू,दो फेक्ट्री कर्मियों सहित पांच का सफल रेस्क्यू     |     मवेशियों को बचाने के चक्कर में 10 फीट गहरी खाई में पलटी पिकअप     |     हलाली डैम का जलस्तर 1507 फीट पर पहुंचा, एक फीट और बढ़ा तो खुलेंगे चैनल गेट     |     पेंशनर्स महासंघ की बैठक में कैशलेस बीमा और महंगाई राहत के मुद्दे पर चर्चा     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने रीवा में मुख्यमंत्री सुगम बस सेवा का किया शुभारंभ      |     प्रौढ़ शिक्षा विभाग से स्कूल शिक्षा विभाग में आए 30 से अधिक अधिकारियों की पदोन्नति तत्काल रद्द की जाए : मुरारी लाल सोनी      |     सेवा संकल्प अभियान के तहत सामूहिक योगाभ्यास आयोजित     |     मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने डॉक्टर ज़ीशान अहमद को किया सम्मानित      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811