Let’s travel together.

लॉन टेनिस के फाइनल में विदिशा की काशवी ठकराल, बालिका वर्ग अंडर-12 एकल के सेमीफाइनल में जीता मुकाबला

0 171

विदिशा। मध्यप्रदेश लॉन टेनिस संघ की ओर से तात्या टोपे स्टेडियम टेनिस कोर्ट भोपाल में खेले जा रहे क्वालीफाइंग लीग 2 सीरीज में मंगलवार को बालिका वर्ग अंडर 12 के एकल मुकाबलों में स्प्रिंगफील्ड वर्ल्ड स्कूल की छात्रा काशवी ठकराल और इंदौर की अवनि जाट के बीच मुकाबला होगा। अवनि जाट इंदौर के बीच फाइनल खेला जाएगा। सोमवार को खेले गए बालिका वर्ग अंडर-12 एकल के सेमीफाइनल में काशवी ने अपने पावर फुल बैंक हैंड शॉट के प्रदर्शन कर मुकाबला 5-1 से जीत लिया। वहीं खेले गए बालक वर्ग अंडर 14 बालक एकल के क्वार्टर फाइनल पुष्पेंद्र जाट ने अपनी आक्रमक शैली का प्रदर्शन करते हुए मैच तो गंवा दिया लेकिन दर्शकों का दिल जीत लिया। स्प्रिंग फील्ड वर्ल्ड स्कूल के टेनिस कीच ओमप्रकाश तिवारी, संचालक योगेंद्र राणा, मीनल राणा ने खिलाड़ियों को बधाई दी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सृजन संवाद’: मंडीदीप में एसडीओपी ने बच्चों और पालकों के साथ की चर्चा     |     FLN प्रशिक्षण के द्वितीय चरण का शुभारंभ, शिक्षकों को साक्षरता कार्यक्रम की दी जानकारी     |     विधायक अनुज शर्मा ने पत्नी सहित लिया मरणोपरांत अंगदान का  संकल्प     |     सेवा से संकल्प माह में  सराहनीय सहभागिता,150 महिला एवं पुरुषों ने किया रक्तदान     |     रायसेन में मंदिर पुजारी को हटाने की मांग, सैकड़ों लोगों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर सौंपा ज्ञापन     |     बृजगोपाल लोया बने भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी     |     सीडब्ल्यूएसएन छात्रावास फतेहपुर में मनाया गया विश्व साइन लैंग्वेज डे     |     किसान का गेहूं ग्रेडिंग पास, गरीब की थाली में सड़ा कंकड़! बाड़ी PDS में सरकारी सिस्टम का घिनौना खेल उजागर     |     पुरानी मजदूरी के पैसों को लेकर हुआ विवाद, चाकू से हमला कर युवक की हत्या; चंद घंटों में तीन आरोपी गिरफ्तार     |     खेरी मुगली के ग्रामीणों ने बटेरा के पास नेशनल हाईवे पर अंतिम संस्कार का किया प्रयास, पुलिस की समझाइश के बाद नर्मदा घाट पर हुआ अंतिम संस्कार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811