Let’s travel together.

CM शिवराजसिंह चौहान के रायसेन दौरे को लेकर स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी एवं जिला पंचायत अध्यक्ष ने ली भाजपा की आवश्यक बैठक

0 217

कार्यक्रम को भव्य रूप देने एवं सफल बनाने भाजपा पदाधिकारियों एवं  कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारी

सी एल गौर रायसेन

जिला मुख्यालय स्थित दशहरा मैदान में 12 अक्टुबर  को मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान के आगमन को लेकर श्रीराम परिसर रायसेन में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई, जिसमें   स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर प्रभु राम चौधरी, जिला पंचायत के अध्यक्ष यशवंत मीणा ने  वरिष्ठ भाजपा नेता एवं  भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर सीएम  शिवराज सिंह चौहान के कार्यक्रम को भव्यता प्रदान करने एवं अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में आमजन एकत्रित करने एवं कार्यक्रम को भव्य स्वरूप प्रदान करने हेतु विचार विमर्श करते हुए भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी।

उन्होंने  बैठक में कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह पूरी मेहनत के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने में पूरी ताकत के साथ जुट  जाएं क्योंकि रायसेन में यह कार्यक्रम प्रदेश स्तर का कार्यक्रम बड़ा है, जिसमें मुख्यमंत्री श्री चौहान शिरकत करेंगे एवं सांची विधानसभा क्षेत्र सहित जिले को नए आयाम देने के लिए महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी देंगे तथा महत्वपूर्ण घोषणाएं भी करेंगे, जिनका लाभ क्षेत्र की आम जनता एवं जिले भर की जनता को मिल सकेगा। उन्होंने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं से सीएम श्री चौहान के कार्यक्रम को भव्यता प्रदान करने एवं एकजुट होकर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आह्वान किया।  इस मौके पर आवश्यक बैठक में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को वार्ड वार जिम्मेदारी भी सौंपी गई।

इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे क्षेत्र का स्वभाग्य  है कि सांची विधानसभा क्षेत्र में प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री चौहान ने हमारे लिए प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम आयोजित करने का शुभ अवसर दिया है हमने श्री चौहान से यह आग्रह किया था कि हमारे क्षेत्र में कोई बड़ा कार्यक्रम हो और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सांची विधानसभा क्षेत्र के लोगों सहित जिले भर की जनता को मिले उन्होंने हमारे आग्रह को स्वीकार करते हुए रायसेन में आने की अनुमति दी।  इस मौके पर बैठक में मौजूद जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत मीणा ने भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी कार्यकर्ता जिन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उसका पूरी तरह से निर्वहन करते हुए सीएम श्री चौहान के कार्यक्रम को भव्य स्वरूप प्रदान करते हुए सफलता के लिए पूरी मेहनत के साथ जुट  जाएं हमारे क्षेत्र में राज्य स्तर का बड़ा कार्यक्रम है जिसमें  शासन की जनकल्याणकारी  संबल योजना के तहत यह कार्यक्रम रायसेन के दशहरा मैदान में 12 अक्टूबर को आयोजित होने जा रहा है, जिसमें आपकी भूमिका सराहनीय होना चाहिए। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम को सफल बनाने  आग्रह किया  योजना की शुरुआत मुख्यमंत्री हमारे सांची विधानसभा क्षेत्र से कर रहे हैं यह बहुत बड़ी बात है ।

आयोजित बैठक में भाजपा नेता जमना सेन एवं धीरेंद्र सिंह कुशवाहा ने भी विचार व्यक्त किए कार्यक्रम का संचालन भाजपा नेता राकेश तोमर ने किया । इस अवसर पर बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता मलखान सिंह मीणा, कन्हैया लाल सूरमा, भूपेंद्र वर्मा, वीर सिंह पटेल, बृजेश चतुर्वेदी,  देवकिशन शर्मा, राजेंद्र मीणा, प्रदीप दीक्षित,राजेंद्र सिंह राठौर, शिवराज सिंह कुशवाह, राकेश शर्मा,राजेंद्र वघेल,   दीप सिंह कुशवाह, अखिलेश सोनी, राजेश पंथी,सजीव जाट, गोविंद मराज, मुरारीलाल सोनी, भीम बघेल, गिरधारीलाल शाक्य, शैतान सिंह पवार,  सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता एवं पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तेज आंधी-बारिश ने बिगाड़े हालात, बिजली के खंभे और तार टूटे     |     8 दिन में 3 आत्महत्याएं, दीवानगंज क्षेत्र में बढ़ी चिंता, पोस्टमार्टम सुविधा न होने से ग्रामीणों में आक्रोश     |     बालमपुर घाटी बनी मौत की ढलान,18 महीने में 200 से ज्यादा हादसे, फिर खाई में गिरी बोलेरो पिकअप     |     दुष्कर्म के दोनों आरोपी गिरफ्तार,सामूहिक नहीं बल्कि अलग अलग तारीखों में दो लोगों ने किया था दुष्कर्म     |     तिल्दा-नेवरा अंचल की गौरव चारु पाण्डेय की ऐतिहासिक उपलब्धि पर ब्राह्मण समाज ने किया सम्मान     |     बिहार का चर्चित इनामी अपराधी नाम बदलकर सरोत्तम स्टील फैक्ट्री में कर रहा था काम     |     भाजपा नगर मंडल गैरतगंज की कामकाजी बैठक संपन्न     |     बेतवा नदी से कचरा नहीं हटाया गया तो बन सकते हैं बाढ़ जैसे हालात     |     भारत की बेटियों ने जीती चैंपियनशिप, सीएम डॉ. यादव बोले- नया अध्याय लिखेगी यह सफलता     |     प्रीतम लोधी का यू-टर्न: रामबाबू गड़रिया वाले बयान पर जताया खेद, बोले- भावनाएं आहत हुईं तो माफी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811