Let’s travel together.

धूमधाम से मनाया गया विश्वकर्मा जयंती महोत्सव, निकाली गई भव्य शोभायात्रा

0 129

अभिषेक असाटी बक्सवाहा

विश्वकर्मा जयंती महोत्सव धूमधाम से मनाया गया इस दौरान विशाल शोभायात्रा भी निकाली गई कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान विश्वकर्मा के छाया चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया कार्यक्रम में अतिथियों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया इससे पूर्व सुबह हवन पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया दोपहर विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया गया जो अवध बिहारी मंदिर से रवाना होकर नगर के मुख्य मार्ग छोटा बाजार, राम नारायण मंदिर, बड़ा बाजार, मेन बस स्टैंड, से होते हुए वापस अवध बिहारी मंदिर पहुंची शोभा यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया शोभायात्रा में बजरंग दल अखाडे के कलाकारों द्वारा हैरत अंग्रेज कारनामे दिखाये गये जो आकर्षण का केंद्र रहे
बजरंग संकीर्तन के अध्यक्ष गुलाब विश्वकर्मा ने कहा कि समाज की उन्नति और विकास के लिए उस समाज को शैक्षणिक योग्यता को महत्व देना होगा अगर समाज शिक्षित होगा तो राष्ट शिक्षित होगा और राष्ट शिक्षित होगा तो देश विकसित होगा समाज में फैली हुई कुरीतियों को मिटाने के लिए घर घर शिक्षा का अलख जगाना होगा और विशेष रूप से महिला शिक्षा पर अधिक जोर देकर समाज में फैली हुई कुरीतियों को मिटाना होगा तभी समाज आगे बढ़ेगा
कार्यक्रम में उपस्थित गुलाब विश्वकर्मा, मानक विश्वकर्मा, कमलेश विश्वकर्मा, नरेंद्र विश्वकर्मा, महेश विश्वकर्मा, चंद्रभान विश्वकर्मा, आदि अनेक धर्म प्रेमी लोग उपस्थित रहे समाज के धर्म प्रेमी बंधुओं द्वारा अतिथियों का एवं गणमान्य नागरिकों का समाज के लोगों ने आभार व्यक्त किया

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तेज आंधी-बारिश ने बिगाड़े हालात, बिजली के खंभे और तार टूटे     |     8 दिन में 3 आत्महत्याएं, दीवानगंज क्षेत्र में बढ़ी चिंता, पोस्टमार्टम सुविधा न होने से ग्रामीणों में आक्रोश     |     बालमपुर घाटी बनी मौत की ढलान,18 महीने में 200 से ज्यादा हादसे, फिर खाई में गिरी बोलेरो पिकअप     |     दुष्कर्म के दोनों आरोपी गिरफ्तार,सामूहिक नहीं बल्कि अलग अलग तारीखों में दो लोगों ने किया था दुष्कर्म     |     तिल्दा-नेवरा अंचल की गौरव चारु पाण्डेय की ऐतिहासिक उपलब्धि पर ब्राह्मण समाज ने किया सम्मान     |     बिहार का चर्चित इनामी अपराधी नाम बदलकर सरोत्तम स्टील फैक्ट्री में कर रहा था काम     |     भाजपा नगर मंडल गैरतगंज की कामकाजी बैठक संपन्न     |     बेतवा नदी से कचरा नहीं हटाया गया तो बन सकते हैं बाढ़ जैसे हालात     |     भारत की बेटियों ने जीती चैंपियनशिप, सीएम डॉ. यादव बोले- नया अध्याय लिखेगी यह सफलता     |     प्रीतम लोधी का यू-टर्न: रामबाबू गड़रिया वाले बयान पर जताया खेद, बोले- भावनाएं आहत हुईं तो माफी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811