Let’s travel together.

ट्रेन स्टापेज को लेकर ओबेदुल्लागंज में जन आंदोलन 26 को,पहले चरण में मोन जुलूस निकाल कर रेल मंत्री के नाम देगे ज्ञापन

0 146

अगले चरण में होगा धरना अनशन

 

राजीव जैन ओबेदुल्लागंज रायसेन

ओबौदुल्लागंज में ट्रेन रोको अभियान की मुहिम दिन प्रति दिन तेज होती जा रही है और इसका पूरा प्रचार शोशल मीडिया के माध्यम से चल रहा है।
इसके तहत  शुक्रवार 26 अगस्त को नगर में दोपहर 1 बजे से मौन जुलूस निकाला जाएगा और यह स्टेशन जाकर जीएम ,रेलवे बोर्ड के नाम ज्ञापन सौपेगा तो उसके बाद नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए रेहटी मार्ग स्तिथ ब्रिज पर जाकर एक ज्ञापन रेल मंत्री एवं मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को सौपेगा। इस जुलूस में हजारों की संख्या में लोगो को आमंत्रित किया है लेकिन इसका नेतृत्व कोन कर रहा है इसका अभी तक किसी को पता नही ओर यह जन आंदोलन के प्रति लोगो मे खासा उत्साह नजर आ रहा है।
इसके लिए युवाओं ने लोगों की दुकान दुकान घर घर जाकर इस अभियान में सम्लित होने के लिए सभी से निवेदन किया है की आप सब इस नगर की समस्या में आप सभी बढ़ चढ़ कर भाग ले एवं नगर की समस्या के लिए आगे आए।

26 अगस्त को मोन जुलूस के बाद नगर के युवाओं की रणनीति धरना प्रदर्शन और भूख हड़ताल रहेगी और अगर उसके बाद भी सारी पुरानी ट्रेन नहीं रुकी तो आमरण अनशन किया जाएगा।
आपको बता दे कि नगर में 20 मार्च 2020 के पहले 6 ट्रेन रुका करती थी लेकिन कोरोना के साथ पूरे देश मे ट्रेन बंद कर दी । लेकिन आज जब पूरे देश मे पूरी क्षमता के साथ ट्रेन प्रारम्भ होने के बाद भी नगर में ट्रेन स्टॉपेज नही होने से मजबूरन नगर की जनता को यह कदम उठाना पड़ रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

फैक्ट्री चौराहा पर हादसे की कार 25 दिन बाद भी लावारिस, जिम्मेदार बेखबर     |     दीवानगंज के पास खेजड़ा जमुनिया में स्थित वेलस्पन कंपनी के कोटिंग प्लांट में भीषण आग, लाखों का नुकसान     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर फिर हादसा, कोसाखेड़ी जोड़ पर दो बाइक टकराईं, दो युवक गंभीर     |     जवारे विसर्जन में बड़ी संख्या में सनातनी हुए शामिल     |     रामनवमी पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, शोभायात्रा का जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत     |     100 बच्चों का भविष्य अधर में, समय से पहले बंद मिला शासकीय स्कूल     |     आईडीबीआई बैंक एफडी घोटाला मामला,फर्जी बॉन्ड बनाने वाले प्रिंटिंग प्रेस संचालक सहित दो ओर गिरफ्तार     |     खरोरा क्षेत्र में कोयला माफिया सक्रिय,अवैध कारोबार पर उठे सवाल     |     श्रीराम कथा का भव्य शुभारंभ, शोभायात्रा निकली     |     पूर्व विधायक प्रहलाद भारती ने खटका मेले का किया शुभारंभ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811