Let’s travel together.
nagar parisad bareli

अच्छी बारिश के बाद पवा स्थित जलप्रपात शुरू, दिखा जोरदार नजारा

0 130

शिवपुरी जिला मुख्यालय से करीब 40 किलोमीटर दूर है पवा जलप्रपात

– पवा झरने पर 100 फीट ऊपर से नीचे गिरता है पानी

शिवपुरी से रंजीत गुप्ता

शिवपुरी से लगभग 40 किलोमीटर दूर प्रसिद्ध पवा धार्मिक स्थल पर जलप्रपात शुरू हो गया है। बीते कुछ दिनों से हो रही अच्छी बारिश के बाद पवा जलप्रपात पर 100 फीट ऊंचाई से नीचे पानी गिर रहा है। रविवार को जलप्रपात पर पानी आने के बाद बड़ी संख्या में पर्यटक यहां का प्राकृतिक सौंदर्य देखने के लिए पहुंचे। गौरतलब है कि पवा जलप्रपात जंगल के बीच स्थित है और यह धार्मिक स्थल दूर-दूर तक प्रसिद्ध है। इस जलप्रपात पर जंगली क्षेत्र से पानी आकर ऊंचाई से गिरता है और ऊंचाई से पानी गिरने पर यहां प्रकृति का अनोखा नजारा देखने को मिलता है।

धार्मिक आस्था का केंद्र –

पवाधाम धार्मिक आस्था का केंद्र भी है यहां पर मुनिश्री संत रामदास महाराज का आश्रम है।इसके अलावा यहां एक गौशाला भी है जो जनभागीदारी आधार पर चलाई जाती है। गौशाला का संचालन करने वाले समाजसेवी वीरेंद्र शर्मा ने बताया कि वर्तमान में यहां 185 गोधन है इनकी सेवा की जा रही है।

जलप्रपात के नीचे हैं प्राकृतिक गुफाएं –

पवा स्थित जलप्रपात के नीचे कई प्राकृतिक गुफाएं भी हैं। यहां पर प्राचीन काल में कई साधु संतों ने साधना ने की है। इसके अलावा ऐसी मान्यता है कि महाभारत काल के दौरान पांडवों ने भी यहां पर अपना अज्ञातवास काटा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811