Let’s travel together.

शिवपुरी के पीजी कॉलेज में गूंजी ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ की गूंज

0 34

– ‘माय भारत’ के युवा संवाद और राष्ट्रीय युवा संसद का भव्य आयोजन

– शासकीय स्नातकोत्तर (पीजी) महाविद्यालय, शिवपुरी में हुआ आयोजन 

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शासकीय स्नातकोत्तर (पीजी) महाविद्यालय, शिवपुरी में ‘माय भारत’ के तत्वावधान में जिला स्तरीय ‘युवा संवाद’ एवं ‘राष्ट्रीय युवा संसद’ कार्यक्रम का शानदार आयोजन किया गया। यह गरिमामयी कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य एवं वरिष्ठ प्रोफेसर्स के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। नेहरू युवा केंद्र की जिला युवा अधिकारी सुश्री श्रेया कंदोला एवं ‘माय भारत’ के स्वयंसेवकों के विशेष प्रयासों से आयोजित इस कार्यक्रम की मुख्य थीम ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ (एक देश, एक चुनाव) रही।

संसद के रूप में बदला कॉलेज का सभागार

राष्ट्रीय युवा संसद के दौरान कॉलेज का सभागार हूबहू देश की संसद के रूप में नजर आया। युवाओं ने सत्ता पक्ष और विपक्ष के सांसदों की भूमिका निभाते हुए ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ विषय पर जोरदार बहस की। पक्ष में बोल रहे युवाओं ने जहां इसे देश के धन और समय की बचत करने वाला कदम बताया, वहीं विपक्ष ने संघीय ढांचे और क्षेत्रीय मुद्दों को लेकर दमदार तर्क रखे। इस प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार मंजरी शर्मा ने प्राप्त किया, द्वितीय स्थान पर ज़ोया जाफ़री रही और तीसरे स्थान पर वैष्णवी गर्ग रही ।

‘विकसित भारत’ पर हुआ संवाद

इसके साथ ही आयोजित ‘युवा संवाद’ सत्र में छात्र-छात्राओं ने देश की चुनाव प्रणाली में सुधार और ‘विकसित भारत @2047’ के सपने को साकार करने में युवाओं की भूमिका पर खुलकर चर्चा की। वक्ताओं ने कहा कि ‘माय भारत’ डिजिटल प्लेटफॉर्म युवाओं को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने का एक बेहतरीन माध्यम साबित हो रहा है।

प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

मुख्य अतिथि प्राचार्य व प्रोफेसर्स और जिला युवा अधिकारी सुश्री श्रेया कंदोला ने सभी प्रतिभागियों की तार्किक क्षमता और संसदीय अनुशासन की सराहना की। कार्यक्रम के समापन पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभावान युवाओं को प्रमाण पत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कॉलेज का स्टाफ, ‘माय भारत’ की पूरी टीम और भारी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

साईखेड़ा में आधी रात का तांडव टेंट व्यवसायी का आशियाना राख के ढेर में बदला     |     यूपी: सियासी गुलामी और खुदमुख्‍तारी के दावों में फंसा ‘अब्दुल’…! अजय बोकिल      |     दमोह की जलधारा से जीवंत है निदान फॉल कटंगी:सीमावर्ती क्षेत्र में सौंदर्य के अनमोल खजाने     |     हाट बाजार पहुंचे कलेक्टर रोहित सिसोनिया, मिट्टी के दीपक खरीदकर बढ़ाया पथ विक्रेताओं का उत्साह     |     अखिल भारतीय गालव त्यागी ब्राम्हण महासभा की बैठक संपन्न ,शैलेन्द्र शर्मा निर्विरोध जिला अध्यक्ष निर्वाचित     |     धनतेरस पर बाजारों में उमड़ा जनसैलाब, देर रात तक रही रौनक     |     स्वदेशी के दीप से रोशन होगा बरेली सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के भैया-बहनों ने दिया आत्मनिर्भर भारत का संदेश     |     प्रधानमंत्री श्री मोदी के विजन को साकार कर रहा मध्यप्रदेश, गौसंवर्धन और प्राकृतिक खेती के नए मॉडल बन रहे विकास के आधार – श्री राजेन्द्र शुक्ल      |     उप मुख्यमंत्री ने झलबदरी तालाब तथा पाथवे का किया लोकार्पण     |     मुकुंदपुर व्हाइट टाइगर सफारी का होगा विस्तार, लगभग 250 हेक्टेयर होगा सफारी का क्षेत्र     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811