शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन
कलेक्टर के निर्देशानुसार आज रविवार को प्रातः अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) प्रियंका भलावी एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी एलएस डोंडिया द्वारा नगर की साफ-सफाई एवं स्वच्छता व्यवस्था का संयुक्तरूप से औचक निरीक्षण किया गया।
नगर के प्रमुख स्थानों का आज सुबह एसडीएम प्रियंका भलावी एवं नगरपालिका परिषद सीएमओ एलएस डोंडिया ने संयुक्त रूप से विभिन्न स्थानों पर औचक निरीक्षण किए जाने के दौरान नया बस स्टैंड , सार्वजनिक शौचालय , फर्शी रोड़ स्थित पार्क, वार्ड क्रमांक 15 एवं गांधी बाजार , मेन रोड़ क्षेत्र का भ्रमण कर स्वच्छता व्यवस्था का जायजा लिया गया। बस स्टैंड पर लगी मशीनें हैंड ड्रायर सैनिटरी नैपकिन वेंडिंग मशीनें बंद पाए जाने पर तत्काल दुरुस्त कराकर चालू कराने के निर्देश दिए गए।
साथ ही गांधी बाजार एवं मेन रोड़ क्षेत्र के दुकानदारों एवं व्यापारियों को अपनी-अपनी दुकानों पर डस्टबिन रखने तथा कचरे का उचित निस्तारण सुनिश्चित करने की समझाइश दी गई।
नगर में नियमित साफ-सफाई, कचरे के उचित प्रबंधन एवं स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में एसडीएम प्रियंका भलावी द्वारा संबंधित अधिकारियों को संपूर्ण नगर में सफाई व्यवस्था चाकचौबंद रहने और कचरे का निस्तारण करने और भविष्य में शहर को क्लीन रखने के निर्देश दिए।