Let’s travel together.

भोपाल में आचार्य श्री समयसागर महाराज के दर्शन किए डॉ. मोहन भागवत ने 

0 14

आचार्य श्री के सेवा, शिक्षा, स्वावलंबन एवं धर्म-संरक्षण से जुड़े प्रकल्पों पर हुई चर्चा

भोपाल। भोपाल में वर्षा योग चातुर्मास कर रहे आचार्य श्री 108 समयसागर जी महाराज के दर्शनार्थ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने आचार्य श्री के चरणों में श्रीफल समर्पित कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। साथ ही, विभिन्न सामाजिक, आध्यात्मिक एवं राष्ट्रहित से जुड़े विषयों पर सार्थक चर्चा की।

इस पावन अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के केंद्रीय, क्षेत्र एवं प्रदेश स्तर के अधिकारी भी उपस्थित रहे। आचार्य श्री के सान्निध्य में हुए इस संवाद में समाज सेवा, शिक्षा, स्वावलंबन, जीवदया और भारतीय संस्कृति के संरक्षण से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श हुआ।

सेवा, स्वावलंबन और संस्कारों के प्रकल्पों पर चर्चा-

संवाद के दौरान आचार्य श्री द्वारा प्रेरित विभिन्न सेवा एवं जनकल्याणकारी प्रकल्पों की चर्चा हुई। दयोदय गौशाला को आत्मनिर्भर बनाने के प्रयास, हथकरघा केंद्रों के माध्यम से श्रमिकों को रोजगार एवं स्वावलंबन से जोड़ने की पहल, प्रतिभास्थली शिक्षण संस्थान, आयुर्वेदिक चिकित्सालय तथा देश के विभिन्न स्थानों पर निर्मित हो रहे भव्य पाषाण जिनालय प्रमुख रहे।

इन प्रकल्पों के माध्यम से जीवदया, भारतीय ज्ञान परंपरा, संस्कारयुक्त शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, श्रम की गरिमा और धार्मिक-सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण उद्देश्यों को आगे बढ़ाया जा रहा है।

आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज का भावपूर्ण स्मरण

इस संवाद का एक भावुक क्षण वह रहा, जब डॉ. मोहन भागवत ने परम पूज्य आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज का भावपूर्ण स्मरण किया। उन्होंने छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ स्थित चंद्रगिरि तीर्थ में गुरुवर के अंतिम दर्शन से जुड़ी अपनी स्मृतियां भी साझा कीं। इन स्मृतियों का उल्लेख करते हुए वे भावविभोर हो उठे।

आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज का जीवन त्याग, तपस्या, करुणा, स्वदेशी, स्वावलंबन और मानव कल्याण के आदर्शों का अनुपम उदाहरण रहा है। उनके द्वारा प्रेरित सेवा कार्य आज भी समाज को सकारात्मक दिशा देने का कार्य कर रहे हैं।

संतों का सान्निध्य समाज को देता है नई दिशा

यह आध्यात्मिक भेंट भारतीय संत परंपरा, सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण के मूल्यों की महत्ता को रेखांकित करती है। संतों का सान्निध्य व्यक्ति को आत्मचिंतन, सदाचार और सेवा की प्रेरणा देता है। उनके विचार और आदर्श पीढ़ी-दर-पीढ़ी मानवता का मार्गदर्शन करते रहते हैं।

आचार्य श्री 108 समयसागर जी महाराज के पावन सान्निध्य में हुआ यह संवाद आध्यात्मिक चेतना, सामाजिक सेवा, स्वावलंबन और भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता का प्रेरक प्रसंग रहा। लगभग 1 घंटे तक डॉ मोहन भागवत अचार्य संघ के चातुर्मास स्थल पर रहे और भोपाल में बन रहे जिनालय को भी देखा। इस अवसर पर भोपाल जैन समाज के प्रमुख पदाधिकारी सहित जैन समाज के अन्य कई स्थानों के पदाधिकारी भी उपस्थित थे इस अवसर पर डॉ मोहन भागवत का शाल श्रीफल और तिलक लगाकर उनका सम्मान किया गया।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख पदाधिकारियों में अशोक पाण्डे डॉ राजेश सेठी सोमकांत  उमालकर  स्वप्निल जी कुलकर्णी  विमल  गुप्ता  कैलाश  लोवंशी  संतोष मीणा जैन समाज की ओर से पंकज सुपारी (अध्यक्ष भोपाल जैन समाज), अखिलेश जैन  (भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष),  विनोद बड़जात्या (विद्यासागरोदय समाधीस्थल डोंगरगढ़ अध्यक्ष), डॉ सावन जैन रेशु दमोह, इंजी गौरव जैन (निर्माण समिति सदस्य-कुण्डलपुर आचार्य श्री समाधी स्थल डोंगरगढ़ निर्माण समिति सदस्य)  राकेश जैन (प्रभारी निर्माण कमेटी), देवेन्द्र जैन रूचि, मनोज बांगा प्रमोद जैन सहित अन्य कई प्रमुख समाज के लोग उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

प्रस्फुटन समितियों के क्षमता वृद्धि प्रशिक्षण में ग्रामीण विकास और पर्यावरण संरक्षण पर दिया जोर     |     नगर परिषद बरेली ने चलाया विशेष सफाई अभियान, डिवाइडरों पर लगे पेड़ों की कराई छंटाई     |     शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय, बरेली में अनियमितताओं को लेकर स्टाफ असंतुष्ट दिए आबेदन     |     भोपाल में आचार्य श्री समयसागर महाराज के दर्शन किए डॉ. मोहन भागवत ने      |     छत्तीसगढ़ के प्राचीन 36 गढ़ों में से एक ‘कुंवरगढ़’ का वैभव लौटा, कैबिनेट की मुहर के बाद पूरे धरसींवा क्षेत्र में दीवाली जैसा जश्न     |     विवेक, आत्मशुद्धि और अहिंसा से प्रशस्त होता है आध्यात्मिक उन्नति का मार्ग : मुनि श्री प्रमाणसागर     |     बीजेपी में आने के बाद गोपाल ने उनसे वोट चुराने का तरीका सीख लिया था- सज्जनसिंह वर्मा     |     ग्राम पटी में ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत किसानों को फसल अवशेष प्रबंधन की दी जानकारी     |     लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ जिला स्तरीय रैली की तैयारियों को लेकर देवनगर मंडल की कामकाजी बैठक संपन्न     |     मिठाइयों पर एल्युमिनियम फॉयल के उपयोग की आशंका पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई,मिठाई के नमूने लिए गए     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811