Let’s travel together.

186वें रामलीला महोत्सव में उमड़े श्रद्धालु,उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने रामलीला को बताया संस्कृति की धरोहर

0 11

रीवा। शहर के घोघर स्थित ऐतिहासिक नृत्य राघव शरण रामलीला मंदिर में 186वें रामलीला महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है।  इस भव्य आयोजन में उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने आह्वान किया कि शहर की इस ऐतिहासिक रामलीला से नई पीढ़ी को भी अवश्य जुड़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि युवाओं को अपनी समृद्ध परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत से परिचित होकर उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए, क्योंकि ऐसे आयोजन हमारी संस्कृति और धार्मिक परंपराओं को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

मुख्य कार्यक्रम के दौरान रामलीला मंच पर कई प्रमुख और मनमोहक प्रसंगों का जीवंत मंचन किया गया, जिसने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। रामलीला के दौरान हनुमान जी के लंका से लौटकर प्रभु श्रीराम को माता सीता की चूड़ामणि सौंपने और उनका संदेश सुनाने का सुंदर प्रसंग दिखाया गया। इसके पश्चात समुद्र पर रामसेतु निर्माण और रामेश्वरम में शिवलिंग स्थापना की लीला का मंचन किया गया। नल-नील द्वारा पत्थरों से सेतु निर्माण के प्रसंग ने वहां उपस्थित सभी श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के प्रारंभ में समिति के अध्यक्ष सुभाष बाबू पांडेय ने उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल का स्वागत किया। इस दौरान समिति की ओर से मंदिर परिसर में कराए गए विभिन्न सुधार कार्यों के लिए उपमुख्यमंत्री के प्रति विशेष आभार भी व्यक्त किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने रानी तालाब मंदिर तथा देवी पंडालों में की पूजा-अर्चना,गरबा महोत्सव में भी हुए शामिल     |     शारदीय नवरात्रि की महाष्टमी पर भव्य भगवती जागरण का हुआ आयोजन     |     186वें रामलीला महोत्सव में उमड़े श्रद्धालु,उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने रामलीला को बताया संस्कृति की धरोहर     |     मुनिसंघ 20 अक्टूबर को दीनदयाल नगर में     |     भाग्योदय तीर्थ में आचार्य श्री के जन्मदिन पर 3 दिन छूट रहेगी जांचों में      |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने प्रदेशवासियों को विजयादशमी पर्व की दी शुभकामनाएं      |     मुंबई में भव्यता के साथ संपन्न हुआ विश्व मैत्री महोत्सव     |     रायसेन में मनेगा विजयादशमी पर्व, दशहरा मैदान पर 35 फीट के रावण का होगा दहन     |     श्री दुर्गा नवमी पर शहर में अनेक स्थानों से निकाली गई जवारों की शोभायात्रा      |     बीरगांव में दिखेगा विजयादशमी का भव्य नजारा; 81 फीट के रावण का होगा दहन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811