Let’s travel together.

बुधनी हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, महिला की मौत, करीब दो दर्जन घायल

0 131

सलकनपुर से लौट रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली डंपर से भिड़ी, 8 घायलों को नर्मदापुरम रेफर किया

सभी घायल रायसेन जिले के खपरिया गांव के निवासी

 दीपक कांकर रायसेन

रायसेन। बुधनी हाईवे बायपास पर कल देर शाम डंपर और ट्रैक्टर-ट्रॉली के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में रायसेन जिले के खपरिया गांव की महिला भूरी केवट की मौत हो गई, जबकि करीब दो दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों में महिलाएं, बच्चे, बुजुर्ग और युवक शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार लोग सलकनपुर स्थित मां बिजासन देवी के दर्शन कर रायसेन जिले के खपरिया गांव लौट रहे थे। इसी दौरान बुधनी हाईवे बायपास पर ट्रैक्टर-ट्रॉली की डंपर से टक्कर हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल आठ लोगों को बेहतर उपचार के लिए नर्मदापुरम रेफर किया गया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

हादसे में मृतक महिला भूरी केवट के निधन से क्षेत्र में शोक का माहौल है। घायलों के नाम और उनकी स्थिति की विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान, वोट चोरी और चंदा चोरी के खिलाफ कांग्रेस निकालेगी यात्रा     |     सेवा भारती का विशाल कन्या पूजन, 61 जोड़ों ने किया 551 कन्याओं का पूजन     |     बुधनी हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, महिला की मौत, करीब दो दर्जन घायल     |     रायसेन में मां काली के पंडालों में महाआरती, 62 साल पुराने पंडाल में पहुंचे विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी     |      15 फीट ऊंची मां काली की प्रतिमा बनी आकर्षण का केंद्र     |     1100 फीट की चुनरी लेकर निकली भव्य यात्रा, 5 किमी पैदल चलकर मढ़ माता मंदिर पहुंचे श्रद्धालु     |     धूमधाम से निकली श्रीराम बारात, चारों भाइयों के विवाह का हुआ मंचन     |     गरबा महोत्सव की धूम, गरबा-डांडिया पर जमकर थिरके छात्र-छात्राएं     |     शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल जमुनिया में स्वास्थ्य शिविर संपन्न, 28 बच्चों में मिला दृष्टि दोष, जल्द मिलेंगे चश्मे     |     अंतर्राष्ट्रीय बौद्धिक सम्मेलन के अंतिम दिवस वक्ताओं ने कहामर्यादा का अर्थ अनुशासन है, राम के जीवन से हमें यह संदेश मिलता है     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811