Let’s travel together.

खबर का असर :: कृष्णा रेसिडेंसी फेज-3 के संचालक को नोटिस जारी

0 21

वार्ड 23 और 24 में विकसित कॉलोनियों की भी होगी जांच

, वैध अनुमति और बुनियादी सुविधाओं का खंगाला जाएगा रिकॉर्ड

रामभरोस विश्वकर्मा, मंडीदीप रायसेन 

औद्योगिक नगरी मंडीदीप में कथित अवैध कॉलोनियों के विकास का मामला एक बार फिर सुर्खियों में है। वार्ड 23 और 24 में पहले से ही कई कॉलोनियों को लेकर सवाल उठ रहे हैं। इसी बीच दशरथ साहू द्वारा कृष्णा रेसिडेंसी फेज-3 विकसित किए जाने का मामला सामने आया है। मामले की जानकारी मिलने पर नगर पालिका प्रशासन हरकत में आया और कॉलोनी के संचालक को नोटिस जारी कर दिया गया।

शिकायत मिलते ही सीएमओ ने दिए नोटिस के निर्देश

जानकारी के अनुसार, मंडीदीप में दशरथ साहू द्वारा वार्ड 23 और 24 में कई कॉलोनियां विकसित किए जाने को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। इन कॉलोनियों के संबंध में आवश्यक अनुमतियां और विकास कार्यों की स्थिति स्पष्ट होना जरूरी है। इसके बावजूद अब कृष्णा रेसिडेंसी फेज-3 को लेकर मामला सामने आने के बाद नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर भी चर्चा शुरू हो गई है।

मामले की जानकारी नगर पालिका के सीएमओ सुधीर उपाध्याय को दिए जाने पर उन्होंने तत्काल इंजीनियर सूफिया खान को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। इसके बाद संबंधित संचालक को नोटिस जारी कर दिया गया।

अब पुरानी कॉलोनियों का भी खंगाला जाएगा रिकॉर्ड

कृष्णा रेसिडेंसी फेज-3 के मामले के बाद अब नगर पालिका प्रशासन वार्ड 23 और 24 में दशरथ साहू द्वारा विकसित की गई कॉलोनियों की जांच करने की तैयारी में है। इस दौरान यह पता लगाया जाएगा कि संबंधित कॉलोनियों के लिए नियमानुसार अनुमति ली गई थी या नहीं।

इसके साथ ही कॉलोनियों में सड़क, नाली, पेयजल, पार्क और सीवेज जैसी मूलभूत सुविधाओं के विकास के लिए क्या इंतजाम किए गए हैं, इसकी भी जांच की जाएगी।

नोटिस के बाद आगे क्या होगी कार्रवाई?

मंडीदीप में कॉलोनियों के विकास और वैधानिक अनुमतियों को लेकर उठ रहे सवालों के बीच अब निगाहें नगर पालिका प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं। केवल नोटिस जारी करना पर्याप्त होगा या जांच के बाद नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर ठोस कदम भी उठाए जाएंगे, यह आने वाला समय बताएगा।

स्थानीय स्तर पर यह सवाल भी उठ रहा है कि यदि पूर्व में विकसित कॉलोनियों के दस्तावेजों और विकास कार्यों की समय रहते जांच की जाती, तो क्या नई कॉलोनियों को लेकर ऐसी स्थिति बनती?

अब देखना होगा कि नगर पालिका प्रशासन कृष्णा रेसिडेंसी फेज-3 के साथ-साथ वार्ड 23 और 24 की अन्य कॉलोनियों की जांच कितनी गंभीरता से करता है और जांच में अनियमितताएं मिलने पर क्या कार्रवाई की जाती है।

इनका कहना है 

दशरथ साहू द्वारा कृष्णा रेसिडेंसी फैंस 3 के नाम से अवैध कॉलोनी काटने की जानकारी प्राप्त हुई थी। नोटिस जारी किया गया है। वही ओर ही अन्य जितनी भी कॉलोनी काटी गई है। उनकी भी जांच कराई जाएगी जांच के बाद वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

सुधीर उपाध्याय सीएमओ मंडीदीप नगर पालिका

Leave A Reply

Your email address will not be published.

इस वर्ष भी निकली चुनरी यात्रा पुष्प वर्षा कर किया स्वागत      |     खबर का असर :: कृष्णा रेसिडेंसी फेज-3 के संचालक को नोटिस जारी     |     शिकायत के बाद एक्शन में नगर पालिका, भवन मालिक को 3 दिन का अल्टीमेटम     |     नकली ट्रेडमार्क का उपयोग कर बेसन एवं आटा पैकेजिंग करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार     |     मां जगदंबे की मनमोहक प्रतिमाओं के दर्शन को उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़     |     23 साल बाद अंबाड़ी में लौटी रामलीला की परंपरा, श्रीराम जन्मोत्सव के मंचन से गूंजा पंडाल     |     नवरात्र के चलते खंडेरा वाली माता रानी के दरबार में लग रहा मेला दूर-दूर से आ रहे भक्त     |     भोपाल पहुंचकर आचार्य संघ से लिया आशीर्वाद      |     जिला अस्पताल की बदहाल व्यवस्थाओं पर फूटा नगरवासियों का आक्रोश, कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन     |     वेस्ट टू वंडर गतिविधि से एनसीसी केडेट्स ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811