देवेन्द्र कुमार जैन भोपाल
भोपाल विद्युत पेंशनर्स हित रक्षक संघ जिला भोपाल व प्रांतीय कार्यकारिणी की संयुक्त मासिक बैठक श्री बाला जी मंदिर परिसर प्राइवेट पर आयोजित हुई। बैठक की शुरुआत राष्ट्र गान से हुई ।
बैठक एजेंडा अनुसार सर्वप्रथम माह सितंबर व अक्टूबर में 7 तारीख तक जन्म दिन वाले हमारे 12 साथियों का सम्मान श्रीफल व पुष्प मालाओं से किया गया।75 वर्ष से अधिक आयु वाले हमारे वरिष्ठ पेंशनर्स साथियों का सम्मान शाल श्रीफल व पुष्प माला द्वारा किया गया। संघ से जुड़े नये सदस्यों का परिचय सहित स्वागत पुष्पमालाओं द्वारा किया गया।
संघ की वर्तमान प्रादेशिक गतिविधियों की जानकारी के संबंध में प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता द्वारा विस्तार से दी गई ।चर्चा के दौरान उन्होंने विद्युत पेंशनर्स की दो प्रमुख मांगें,पेंशन की गारंटी सहित पेंशन का भुगतान शासकीय कोषालय से करने की व्यवस्था व केंद्र के समान दर व तिथि से मंहगाई राहत का भुगतान की मांग को दोहराते हुए बताया कि पेंशनर्स की एकता कायम करते हुए निकट भविष्य में आंदोलन की रुपरेखा बनाये जाने बाबत प्रयास किए जाएंगे। पेंशन कम्युटेशन रिकवरी मामले में संघ द्वारा उच्चतम न्यायालय में प्रकरण दायर की सूचना दी गई।
प्रांतीय उपाध्यक्ष आशुतोष अवस्थी कोषाध्यक्ष डी के डाले कार्यकारिणी सदस्य पी आर बंड ने भी अपने विचार व्यक्त किए।अध्यक्ष की अनुमति से अन्य प्रस्तावों पर चर्चा के अंतर्गत सदस्यता अभियान को गति प्रदान करने के लिए हरेक सदस्य कम से कम पांच नये सदस्य बनाने पर बनी सहमति वार्षिक अनुदान राशि रूपये 1100.00 वर्ष 2026 जिन साथियों द्वारा अभी जमा नहीं किया गया है जमा कराने हेतु निवेदन किया गया ।संघ को कार्यालय भवन हेतु आवास डी 7 आवंटित किया गया है किंतु वह अत्यंत जीर्ण शीर्ण अवस्था में है इसलिए दूसरा आवास आवंटन हेतु प्रयास की जानकारी दी गई।
जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के संबोधन के क्रम में शाखा-भोपाल अध्यक्ष बी आर मानकर द्वारा अपने उद्बोधन में पेंशनर्स की स्थानीय समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई ।साथ ही जिला कार्यकारिणी द्वारा मेंटेन समस्या रजिस्टर में सदस्यों को अपनी समस्याओं को दर्ज करने की अपील की गई। संघ को आवंटित समाज कल्याण भवन में कुर्सियों की व अन्य जरूरी व्यवस्था के बारे में जानकारी दी गई।साथ ही कैशलेस हेल्थ इंश्योरेंस योजना के संबंध में आवश्यक जानकारी प्रदान की गई।जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों में एन के खरे दिनेश सक्सेना वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीमति राजमणि जाफरी जगदीश पवार भगवान दास इंगले ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
अध्यक्षीय उद्बोधन स्वल्पाहार व आभार प्रदर्शन के साथ बैठक समापन की घोषणा की गई। मासिक बैठक में जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों में डी सी पवार मीडिया प्रभारी बी आर अडलक महादेव डांगे चंदुलाल चौरसिया पतिराम ठाकुर बाबाराव डांगे बाजीराव गीद अजाबराव धोटे श्री गुप्तेश्वर डी के पाठक संध्या पचौरी अशोक मेहता राजमणि जाफरी जगदीश प्रसाद उपाध्याय, भगवान दास सैंदाने एम बी चढोकर साहबराव फाटे की उपस्थिति विशेष रहीं।
बैठक की अध्यक्षता रतन लाल कोडले वरिष्ठ उपाध्यक्ष व बैठक का संचालन दिनेश सक्सेना वरिष्ठ उपाध्यक्ष द्वारा किया गया।बैठक समापन के पूर्व जिला कार्यकारिणी भोपाल के प्रमुख पदाधिकारी कोषाध्यक्ष स्वर्गीय एम एल सोनी पेंशनर स्वर्गीय स्वामी कैलाश गिरि व स्वर्गीय राम तिवारी को शोक सभा द्वारा श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। इस बैठक में लगभग अस्सी से अधिक पेंशनर्स साथियों की उपस्थिति दर्ज की गई।