जरूरी फाइलों के कागज किए नष्ट
शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन
तहसील कार्यालय में लापरवाही कैमरे में कैद हो गई , एक लावारिस सांड मजे से कार्यालय के अंदर घुसा ओर देखते ही देखते जरूरी फाइलों के जरूरी कागज चट कर गया।
तहसील में आज अचानक एक सांड विचरण करता हुआ पहुंचा और मजे से कार्यालय के अंदर गया और नीचे रखी फाइलों में से कई जरूरी दस्तावेज के कागजों को मजे से खाने लगा। कुछ देर तक चले घटनाक्रम से हड़कंप मच गया।

सांड के अंदर घुसने का सुनते ही भृत्य ओर बाबू भागते हुए पहुंचे और सांड को बाहर खदेड़ा लेकिन तब तक सांड बहुत कुछ नुकसान पहुंचा चुका था।बताया गया है कि कई पक्षकारों के प्रकरणों से संबंधित दस्तावेज खाने से नुकसान तो हुआ है।इस मामले में तैनात स्टाफ की लापरवाही भी सामने आई हे।जब सांड दफ्तर में घुसा तब वहां स्टाफ कहा था।
अब देखना ये होगा कि किस पक्षकार की कौन -सी फाइल का नुकसान हुआ है और उसकी भरपाई कैसे होगी ।इस संबंध में तहसीलदार कुछ भी कहने से बच रहे है।