Let’s travel together.

ख़बर का असर:: सांदीपनि विद्यालय में पाठ्यक्रम की किताबें जलाने के मामले में जांच के आदेश, तीन दिन में मांगी रिपोर्ट

0 76

बाड़ी रायसेन।नगर के सांदीपनि विद्यालय परिसर में कक्षा 9वीं से 12वीं तक की पाठ्यक्रम की किताबें जलाए जाने के मामले में प्रशासन ने जांच के आदेश दिए हैं। मामले की जानकारी सामने आने के बाद अतिरिक्त कलेक्टर मनोज उपाध्याय ने ब्लॉक शिक्षा अधिकारी बाड़ी को तत्काल जांच कर तीन दिवस के भीतर जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

गुरुवार को विद्यालय परिसर में बड़ी संख्या में किताबें जलाए जाने का मामला सामने आया था।एमपी टूडे न्यूज ने इस मामले को प्रमुखता से उठाया था।आग और धुएं को देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे थे। लोगों ने दावा किया था कि जल रही किताबों में मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल से संबंधित पाठ्य पुस्तकें भी शामिल थीं। मामले को लेकर ग्रामीणों और स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताते हुए जांच की मांग की थी।

पानी से खराब होने का बताया कारण

मामले में विद्यालय के प्राचार्य की ओर से बताया गया कि विद्यालय परिसर में पानी भर जाने के कारण कई किताबें खराब हो गई थीं। पुस्तकों में बदबू आने लगी थी, जिसके चलते खराब पुस्तकों को जलाया गया।

हालांकि, किताबों को जलाकर नष्ट करने की प्रक्रिया नियमों के अनुरूप थी या नहीं, इसे लेकर अब प्रशासनिक जांच होगी। जांच में यह भी स्पष्ट किया जाएगा कि कितनी किताबें जलाईं गईं, वे किस कक्षा और किस प्रकार की पाठ्य पुस्तकें थीं तथा उन्हें नष्ट करने के लिए विद्यालय प्रबंधन ने किस प्रक्रिया का पालन किया।

तीन दिन में सामने आएगी जांच रिपोर्ट

अतिरिक्त कलेक्टर मनोज उपाध्याय ने कहा कि उन्हें मामले की जानकारी प्राप्त हुई है। यदि विद्यालय प्रबंधन द्वारा इस तरह से किताबें जलाई गई हैं तो यह उचित नहीं है। उन्होंने बताया कि ब्लॉक शिक्षा अधिकारी बाड़ी को तत्काल जांच के निर्देश दिए गए हैं और तीन दिवस में जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने को कहा गया है।

अब जांच रिपोर्ट के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि विद्यालय परिसर में किताबें जलाने के मामले में किसकी जिम्मेदारी तय होती है और आगे क्या कार्रवाई की जाती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

ख़बर का असर:: सांदीपनि विद्यालय में पाठ्यक्रम की किताबें जलाने के मामले में जांच के आदेश, तीन दिन में मांगी रिपोर्ट     |     ट्रैक्टर टोचन का रोमांचक ट्रायल, ‘द ग्रैंडफादर’ ने दिखाया दम     |     गणेश झांकियों में गूंजे भक्ति के स्वर, महाआरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब     |     राष्ट्रीय सेवा योजना एवं विश्व हृदय दिवस का सफल आयोजन     |     28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल का प्रस्ताव, SBI ने ग्राहकों से पहले निपटाने को कहा जरूरी काम     |     शिक्षकों की पदोन्नति में देरी पर उठे सवाल, समय-सीमा तय करने की मांग     |     एक्टर मुश्ताक खान का निधन, कैंसर से थे पीड़ित     |     राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित     |     श्री शुक्ल बालाघाट में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण और रोग नियंत्रण की व्यापक कार्यवाही     |     राज्य शासन से बने और निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेजों का संचालन सरकार ही करेगी, PPP मॉडल पर नहीं दिए जाएंगे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811